Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

नशा तस्करों पर अंबाला पुलिस का कड़ा प्रहार: "ऑपरेशन मैदान" के तहत पुलिस बल के साथ सर्च अभियान, कई वाहन ज़ब्त

VVinita Kohli
नशा तस्करों पर अंबाला पुलिस का कड़ा प्रहार: "ऑपरेशन मैदान" के तहत पुलिस बल के साथ सर्च अभियान, कई वाहन ज़ब्त
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

अम्बाला: पुलिस महानिरीक्षक (अंबाला मंडल) पंकज नैन के दिशा-निर्देशों और पुलिस अधीक्षक अंबाला अजीत सिंह शेखावत के नेतृत्व में अंबाला पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में अंबाला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष “ऑपरेशन मैदान” के तहत आज सुबह-सुबह अंबाला शहर की डेहा कालोनी में एक बड़ा सर्च अभियान चलाया गया।  एंटी नारकोटिक्स सेल (ANC) की टीम ने निरीक्षक ऋषिपाल तथा प्रबंधक थाना अंबाला शहर सुनीता ढाका के नेतृत्व में थाना अंबाला शहर पुलिस, स्वैट (SWAT) टीम, डॉग स्क्वायड, कमांडो और दुर्गा शक्ति टीम के साथ मिलकर डेहा कालोनी में विशेष सर्च अभियान चलाया। इस दौरान आदतन और संदिग्ध नशा तस्करों के घरों की सघन तलाशी ली गई।

​अभियान के दौरान पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए कई मकानों को खंगाला, जिसमें 04 संदिग्ध मोटरसाइकिल, 1 स्कूटी और 01 फॉर्चूनर गाड़ी को ज़ब्त किया गया है। इन सभी वाहनों के कागजात तस्दीक होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बता दें कि बीते कल भी थाना महेश नगर क्षेत्र में ऐसा ही सर्च अभियान चलाया गया था। पुलिस अधीक्षक  अजीत सिंह शेखावत ने नशा तस्करों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अब किसी भी सूरत में नशा माफिया को बख्शा नहीं जाएगा। अंबाला पुलिस अब तस्करों की कमर तोड़ने के लिए चौतरफा रणनीति पर काम कर रही है।

विज्ञापन

​संपत्ति की जांच: नशा तस्करी में पकड़े जाने पर आरोपी की चल-अचल संपत्ति की गहन जांच की जाएगी। अवैध कमाई को रोकने के लिए बैंक अकाउंट खंगाले जाएंगे और उन्हें तुरंत सील किया जाएगा।

​PIT NDPS एक्ट: आदतन अपराधियों के खिलाफ PIT NDPS (Prevention of Illicit Traffic in Narcotic Drugs and Psychotropic Substances) कानून के तहत निवारक कार्रवाई कर जेल भेजा जाएगा।

​एसपी अंबाला ने बताया कि यह सर्च अभियान अब जिले में निरंतर जारी रहेगा। नशा तस्करों पर पैनी नजर रखने और उनका जाल तोड़ने के लिए पुलिस कर्मचारियों को सिविल कपड़ों (सादे कपड़ों) में भी तैनात किया गया है, जो खुफिया तौर पर इन अपराधियों पर नजर रखेंगे। ​अंबाला पुलिस ने नशा तस्करों को साफ चेतावनी दी है कि वे या तो यह काला धंधा छोड़ दें, अन्यथा जेल जाने के लिए तैयार रहें।  पुलिस ने आम जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि आपके आसपास कोई भी व्यक्ति नशा बेचता या तस्करी करता पाया जाता है, तो इसकी सूचना तुरंत  हेल्पलाइन नंबर 9729990112 पर दें। सूचना देने वाले का नाम और पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।

विज्ञापन

अंबाला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।