Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Ambala Police Encounter: अंबाला में एनकाउंटर: जय दलाल के हत्यारों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दबोचा

AAmandeep Singh
अंबाला में एनकाउंटर: जय दलाल के हत्यारों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दबोचा
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

अंबाला। अंबाला के कालपी गांव में पिछले दिनों हुई जय दलाल की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। सोमवार रात करीब 10 बजे मुलाना इलाके में सीआईए-1 की टीम और बाइक सवार बदमाशों के बीच आमना-सामना हो गया। पुलिस की घेराबंदी देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपी पुलिस की गोली का शिकार हुए। पुलिस ने उस्मान और फरियाद नाम के इन दोनों शार्प शूटरों को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया है। इन पर आरोप है कि इन्होंने भैंस चोरी की कोशिश के दौरान विरोध करने पर जय दलाल की जान ले ली थी।

नाकाबंदी देख भागने की कोशिश, फिर शुरू कर दी फायरिंग

विज्ञापन

मुलाना क्षेत्र में सीआईए-1 की टीम रूटीन चेकिंग पर थी, तभी बिना नंबर की बाइक पर सवार दो युवक संदिग्ध हालत में आते दिखाई दिए। पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया, तो आरोपियों ने बाइक रोकने के बजाय रफ्तार बढ़ा दी और हथियार दिखाकर भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा किया तो आरोपी झाड़ू माजरा की तरफ मारकंडा फ्लाई ओवर से कच्चे रास्ते की ओर मुड़ गए। खुद को चारों तरफ से घिरा पाकर बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर सीधा फायर झोंक दिया। पुलिस की ओर से चलाई गई गोलियां दोनों आरोपियों के पैरों में लगीं, जिससे वे मौके पर ही ढेर हो गए।

कालपी हत्याकांड का वो खौफनाक मंजर

बता दें कि 13 मार्च को गांव कालपी में एक सनसनीखेज वारदात हुई थी। आरोपियों ने देर रात भैंस चोरी करने की नियत से गांव में दस्तक दी थी। जब जय दलाल ने बदमाशों को पशु चुराते हुए रंगे हाथ पकड़ा और विरोध किया, तो आरोपियों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में जय दलाल की मौके पर ही मौत हो गई थी। इस हत्या के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल था और ग्रामीण आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आक्रोशित थे। तभी से सीआईए की कई टीमें इन बदमाशों के सुराग तलाश रही थीं।

इलाज के बाद होगी कड़ी पूछताछ

मुठभेड़ में घायल उस्मान और फरियाद को आनन-फानन में मुलाना के नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए अंबाला शहर के नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। थाना मुलाना पुलिस के अनुसार, आरोपियों के पास से अवैध हथियार और चोरी में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद कर ली गई है। डॉक्टरों द्वारा छुट्टी दिए जाने के बाद पुलिस इन आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी, ताकि इस गिरोह के अन्य सदस्यों और पिछली वारदातों का खुलासा हो सके।

विज्ञापन

अंबाला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।