Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Ambala Police Action: अंबाला में नशा तस्करों पर पुलिस का 'ऑपरेशन मैदान' भारी, 24 घंटे में तीन दबोचे

GGaganpreet Kaur
अंबाला में नशा तस्करों पर पुलिस का 'ऑपरेशन मैदान' भारी, 24 घंटे में तीन दबोचे
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

अंबाला। हरियाणा में नशे के बढ़ते कारोबार पर नकेल कसने के लिए अंबाला पुलिस इन दिनों पूरी तरह एक्शन मोड में है। ‘ऑपरेशन मैदान’ के तहत जिला पुलिस और एंटी नारकोटिक्स सेल (ANC) की टीमों ने पिछले 24 घंटों के भीतर जिला भर में जाल बिछाकर तीन शातिर नशा सप्लायरों को दबोचने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपियों के पास से 25.65 ग्राम हेरोइन और एक किलोग्राम से अधिक गांजा बरामद हुआ है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि पुलिस की गिरफ्त में आई इन मछलियों में एक महिला तस्कर भी शामिल है, जो शहर के बीचों-बीच नशे का नेटवर्क चला रही थी।

पालिका विहार में महिला के पास मिली हेरोइन, यूपी तक फैले हैं तार

विज्ञापन

नशे के खिलाफ पहली बड़ी कार्रवाई अंबाला सिटी के पालिका विहार इलाके में हुई। यहां एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नाकेबंदी कर एक महिला तस्कर को घेरा। तलाशी लेने पर उसके पास से 18 ग्राम फाइन क्वालिटी की हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर शुक्रवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे सीधे जेल भेज दिया गया।

वहीं दूसरी ओर, साहा थाना पुलिस ने गांव अकबरपुर के पास से गुलशन कुमार नाम के युवक को 7.65 ग्राम हेरोइन के साथ रंगे हाथों काबू किया। जब पुलिस ने गुलशन की कुंडली खंगाली तो पता चला कि उसके तार उत्तर प्रदेश से जुड़े हैं। आरोपी के खिलाफ यूपी के सहारनपुर और मुरादाबाद जिलों में भी संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि वह अंबाला में किसे यह खेप सप्लाई करने आया था, जिसके लिए कोर्ट से उसका दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।

शहजादपुर में 1 किलो से ज्यादा गांजे के साथ रुप्पा सिंह अरेस्ट

इसी अभियान के तहत तीसरी कार्रवाई शहजादपुर थाना पुलिस ने अमल में लाई। पुलिस टीम ने ऋषिनगर के रहने वाले रुप्पा सिंह को शक के आधार पर रोका। जब उसके पास मौजूद सामान की तलाशी ली गई, तो पुलिस के भी होश उड़ गए। रुप्पा सिंह के पास से 1 किलो 149 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने तुरंत मादक पदार्थ को जब्त कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया और कागजी कार्रवाई पूरी कर उसे जेल भेज दिया।

युवाओं को खोखला कर रहे सप्लायरों की कमर तोड़ेगी पुलिस

अंबाला पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि ‘ऑपरेशन मैदान’ का मकसद सिर्फ छोटे तस्करों को पकड़ना नहीं, बल्कि उन बड़े मगरमच्छों तक पहुंचना है जो पंजाब और उत्तर प्रदेश के रास्ते हरियाणा के युवाओं तक नशा पहुंचा रहे हैं। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी गुलशन से पूछताछ में कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद है, जिससे अंबाला और आसपास के इलाकों में सक्रिय हेरोइन सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया जा सके।

विज्ञापन

अंबाला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।