Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

अंबाला पुलिस की बड़ी कामयाबी: CIA-2 ने 42 वारदातों का 'शातिर चोर को दबोचा, लगभग 9.50 लाख के जेवरात बरामद

VVinita Kohli
अंबाला पुलिस की बड़ी कामयाबी: CIA-2 ने 42 वारदातों का 'शातिर चोर को दबोचा, लगभग 9.50 लाख के जेवरात बरामद
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

अंबाला: अंबाला पुलिस की CIA-2 यूनिट ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक ऐसे शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, जो बार बार चोरी करके आमजन व पुलिस के लिए परेशानी बना हुआ था। आरोपी के कब्जे से लगभग 6 तोले सोना और 240 ग्राम चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं, जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 9.50 लाख रुपए आंकी गई है। इस गिरफ्तारी से थाना महेश नगर क्षेत्र की चोरी की 5 वारदातों की गुत्थी सुलझ गई है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अकेले महेश नगर इलाके में ही 12 वारदातों को अंजाम दे चुका है। आरोपी का आपराधिक इतिहास बेहद चौंकाने वाला है; उसके खिलाफ अंबाला के विभिन्न थानों में चोरी के करीब 42 मामले दर्ज हैं।

आरोपी चोरी के दौरान अपनी पहचान छिपाने के लिए बेहद सावधानी बरतता था। वह मुंह छिपाकर और हाथों में दस्ताने पहनकर चोरी करता था ताकि सीसीटीवी कैमरों में न पहचाना जा सके और न ही उसके उंगलियों के निशान (फिंगरप्रिंट्स) मिलें। माननीय न्यायालय से उसके खिलाफ पहले ही 08 मामलों में गिरफ्तारी वारंट जारी हो चुके थे। CIA-2 की टीम ने अपनी तकनीकी विशेषज्ञता और पुख्ता साक्ष्यों के आधार पर जाल बिछाया। अंततः एक गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को सुभाष पार्क, अंबाला छावनी के पास से धर दबोचा गया। सी आई ए-2 के सहायक उप निरीक्षक संजीव कुमार और उनकी टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब इस मामले में अन्य साथियों और चोरी का माल खरीदने वालों के बारे में भी गहनता से पूछताछ कर रही है। आरोपी की पहचान राहुल कुमार निवासी पंजाबी बाग बी डी फ्लोर मिल के पीछे अंबाला छावनी हाल किरायेदार नज़दीक पंचदेव मंदिर थाना महेश नगर अंबाला के रूप में हुई है। 

विज्ञापन

अंबाला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।