Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Ambala Railway News: रेलवे ने दी हरी झंडी: 20 मई की सुबह अंबाला कैंट पहुंचेगी भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन, इन रूटों से होकर जाएगी

GGaganpreet Kaur
रेलवे ने दी हरी झंडी: 20 मई की सुबह अंबाला कैंट पहुंचेगी भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन, इन रूटों से होकर जाएगी
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

अंबाला। गर्मियों की छुट्टियों का सीजन शुरू होते ही धार्मिक यात्राओं पर निकलने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक बेहद राहत भरी खबर है। उत्तर रेलवे ने पश्चिम मध्य रेलवे के उस प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है, जिसमें ‘भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन’ चलाने की मांग की गई थी। इस मंजूरी के बाद अब श्रद्धालुओं को वैष्णो देवी और अमृतसर साहिब की यात्रा करने के लिए अलग से ट्रेनों में धक्के नहीं खाने होंगे। यह विशेष पर्यटक ट्रेन आगामी 19 मई से पटरियों पर दौड़ने लगेगी, जिससे अंबाला सहित पूरे संभाग के रेल यात्रियों और तीर्थयात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा।

दमोह से शुरू होगा सफर, अंबाला कैंट में 10 मिनट का ठहराव

विज्ञापन

रेलवे की ओर से जारी आधिकारिक समय सारिणी (टाइम टेबल) के मुताबिक, 15 अत्याधुनिक एलएचबी (LHB) कोच से लैस यह स्पेशल ट्रेन 19 मई को सुबह 8 बजे मध्य प्रदेश के दमोह स्टेशन से अपनी यात्रा का आगाज करेगी। वहां से चलकर ग्वालियर और पलवल के रास्ते होते हुए यह ट्रेन अगले दिन यानी 20 मई की अलसुबह 4:40 बजे अंबाला कैंट स्टेशन पर आकर रुकेगी। अंबाला कैंट पर ट्रेन को महज 10 मिनट का तकनीकी ठहराव दिया गया है, जिसके बाद सुबह 4:50 बजे इसे आगे के लिए रवाना कर दिया जाएगा।

अमृतसर में लंबा स्टे, दर्शन और घूमने के लिए मिलेगा पूरा वक्त

अंबाला से रवाना होने के बाद यह स्पेशल ट्रेन सहारनपुर और लुधियाना होते हुए 20 मई की सुबह 9:30 बजे अमृतसर साहिब पहुंचेगी। रेलवे ने श्रद्धालुओं की सुविधा का ख्याल रखते हुए अमृतसर में ट्रेन का पहला और काफी लंबा ठहराव तय किया है। यह ट्रेन अगले दिन यानी 21 मई की रात 11:20 बजे तक अमृतसर में ही खड़ी रहेगी। करीब 38 घंटे के इस लंबे ठहराव का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि यात्रियों को बिना किसी आपाधापी के हरमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर) में माथा टेकने, जलियांवाला बाग देखने और वाघा बॉर्डर घूमने का पूरा वक्त मिल सकेगा। अमृतसर के बाद यह ट्रेन अपनी अगली मंजिल श्री माता वैष्णो देवी कटरा के लिए प्रस्थान करेगी।

विज्ञापन

अंबाला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।