Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

अंबाला: एसडीएम दर्शन कुमार ने समस्याओं को तीव्रता से समाधान करने बारे निर्देश दिए

VVinita Kohli
अंबाला: एसडीएम दर्शन कुमार ने समस्याओं को तीव्रता से समाधान करने बारे निर्देश दिए
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

अंबाला: एसडीएम अम्बाला शहर दर्शन कुमार ने सोमवार को जिला स्तर पर आयोजित समाधान शिविर की अध्यक्षता करते हुए लोगों की समस्याओं को सुनने का काम किया और संबंधित विभागों को शिकायतें मार्क करते हुए इन शिकायतों एवं समस्याओं को तीव्रता से समाधान करने बारे निर्देश दिए। एसडीएम दर्शन कुमार ने समाधान शिविर के दौरान लोगों की समस्याओं को सुनते हुए सम्बधिंत अधिकारियों को कहा कि समाधान शिविर को लगाए जाने का मुख्य उद्देश्य यही है कि लोगों की समस्याओं को समयबद्ध तरीके समाधान हो। इसी ध्येय को ध्यान में रखते हुए कार्य करना हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी व्यक्ति सोमवार या वीरवार को जिला स्तर के साथ-साथ उपमंडल स्तर पर प्रात: 10 से 12  बजे तक आयोजित होने वाले समाधान शिविरों में पहुंचकर अपनी समस्याएं रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि इन शिविरों में सभी विभागों के अधिकारी एक ही छत के नीचे मौजूद रहते है और लोगों की जो भी समस्याएं होती है उन्हें मौके पर ही मार्क करते हुए इन शिकायतों का निवारण करने बारे निर्देश दिए जाते हैं। 

जिला प्रशासन का पूरा प्रयास रहता है कि लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान हो और इसी दिशा में सभी विभाग बेहतर तरीेके से कार्य भी कर रहें हैं। लोगों के लिए ये समाधान शिविर बेहद कारगर सिद्ध हो रहे हैं। जिला स्तर पर आयोजित समाधान शिविर के तहत बिहटा गांव से आए नरेश व पूजा रानी ने गांव में स्थित शीतला माता मन्दिर के नजदीक बंद पड़े नाले के चलते पानी की निकासी न होने बारे, वार्ड नम्बर 7 से आए विशाल ने जग्गी गार्डन व इसके साथ लगते क्षेत्रों में सीवरेज के टूटे ढंक्कन ठीक करवाने बारे एवं रास्ते में लगे बिजली के पोल हटवाने बारे, बब्याल से सुमन ने बिजली मीटर कनेक्शन लगवाने बारे, अलाउदीन माजरा से रेनू बाला, कश्मीरी व अन्य ने बिजली बिल से सम्बधिंत समस्या बारे, हरपाल सिंह बलाना द्वारा मुआवजा दिलवाने बारे, सरदहेड़ी से आए अशोक कुमार व बालक राम ने पंचायती जमीन पर रास्ते की पैमाईश करवाने बारे, पंजैल से श्रवण सिंह ने पंचायती जमीन की निशान देही करवाने बारे, डंगडेहरी से परमजीत कौर द्वारा पीपीपी में अपनी इंकम ठीक करवाने बारे, लाहा माजरी साहा से जोगिन्द्र सिंह द्वारा गन्दे पानी की निकासी बारे, मनमोहन नगर से आई महिला आरती ने पीपीपी में आय ठीक करवाने बारे, महेश नगर से आए प्रमोद कुमार ने पीला राशन कार्ड बनवाने बारे के साथ-साथ अन्य प्रार्थियों ने लिखित प्रार्थना पत्र के माध्यम से अपनी समस्याएं रखी। इस मौके पर डीआईपीआरओ धर्मेन्द्र कुमार, बिजली निगम के एसडीओ जोगिन्द्र सिंह, इंस्पेक्टर राकेश मणी के साथ-साथ सम्बधिंत विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहें।

विज्ञापन

अंबाला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।