Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

RDX recovered in Ambala: अंबाला STF की बड़ी कामयाबी: 2 किलो संदिग्ध RDX के साथ 3 आतंकी संदिग्ध गिरफ्तार

AAmandeep Singh
अंबाला STF की बड़ी कामयाबी: 2 किलो संदिग्ध RDX के साथ 3 आतंकी संदिग्ध गिरफ्तार
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

अंबाला। हरियाणा को बम धमाकों से दहलाने की एक खतरनाक साजिश को अंबाला एसटीएफ ने ऐन वक्त पर नाकाम कर दिया है। शुक्रवार शाम एसटीएफ की टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर बराड़ा-सढ़ौरा मार्ग पर फिल्मी अंदाज में घेराबंदी कर बाइक सवार तीन युवकों को धर दबोचा। तलाशी के दौरान इनके पास मौजूद बैग से लगभग 2 किलो बेहद शक्तिशाली विस्फोटक बरामद हुआ है। शुरुआती जांच और बारूद के काले रंग को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां इसके आरडीएक्स (RDX) होने का अंदेशा जता रही हैं, जो किसी भी बड़े रिहायशी इलाके या सरकारी इमारत को उड़ाने के लिए काफी है।

बॉर्डर पर नाकेबंदी और हाई वोल्टेज ड्रामा

विज्ञापन

जैसे ही एसटीएफ को इन संदिग्धों की मूवमेंट की खबर मिली, शाम करीब 4 बजे बराड़ा-सढ़ौरा रोड को पूरी तरह सील कर दिया गया। आम जनता के लिए ट्रैफिक रोककर वैकल्पिक रास्तों पर डाइवर्ट किया गया। कुछ ही देर में बाइक पर सवार तीन युवक आते दिखे, जिन्हें पुलिस ने चारों तरफ से घेर लिया। आरोपियों की पहचान अली अकबर (अजमेर), अनस (मेरठ) और जंगवीर (अंबाला) के रूप में हुई है। ये तीनों महज 20 से 25 साल की उम्र के हैं, लेकिन इनके पास से मिला बारूद इनके खतरनाक इरादों की गवाही दे रहा है।

पंजाब से आई थी मौत की खेप

एसटीएफ डीएसपी अमन के नेतृत्व में हुई शुरुआती पूछताछ में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि ये तीनों आरोपी विस्फोटक की यह खेप पंजाब से लेकर आए थे। जिस बाइक का इस्तेमाल किया गया, वह आरोपी जंगवीर की है और हरियाणा नंबर (HR) की है, ताकि रास्ते में किसी को शक न हो। तीनों आरोपी अलग-अलग राज्यों (उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा) से ताल्लुक रखते हैं, जिससे यह साफ होता है कि यह किसी बड़े अंतरराज्यीय नेटवर्क या स्लीपर सेल का हिस्सा हो सकते हैं।

गहन जांच और संभावित खुलासे

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पूरे अंबाला और आसपास के जिलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियां अब इस गुत्थी को सुलझाने में जुटी हैं कि आखिर इनका असली मकसद क्या था? क्या अंबाला का रेलवे जंक्शन या कोई सैन्य प्रतिष्ठान इनके निशाने पर था? बरामद विस्फोटक को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। डीएसपी अमन का कहना है कि पूछताछ अभी जारी है और जल्द ही इस मॉड्यूल के पीछे के ‘हैंडलर्स’ का पर्दाफाश किया जाएगा।

विज्ञापन

अंबाला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।