Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Ambala Theft News: सीसीटीवी में कैद हुए अंबाला के शातिर चोर, 15 तोले सोने की चोरी से इलाके में हड़कंप

GGaganpreet Kaur
सीसीटीवी में कैद हुए अंबाला के शातिर चोर, 15 तोले सोने की चोरी से इलाके में हड़कंप
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

अंबाला।  ओम नगर निवासी जितेंद्र कुमार के लिए रविवार की सुबह किसी बुरे सपने जैसी रही। जितेंद्र शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे सपरिवार लुधियाना एक रिश्तेदारी में गए थे। रविवार सुबह करीब 8 बजे जब वे वापस लौटे, तो पड़ोसियों ने उन्हें घर के ताले टूटे होने की जानकारी दी। जब जितेंद्र घर के भीतर दाखिल हुए, तो अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। अलमारियां खुली पड़ी थीं, संदूक और बेड का सामान पूरे कमरे में बिखरा हुआ था और कीमती सामान गायब था।

जेवरात और नकदी पर हाथ साफ

विज्ञापन

पीड़ित जितेंद्र ने पुलिस को बताया कि चोरों ने उनके जीवन भर की कमाई पर हाथ साफ कर दिया है। चोरी हुए सामान में सोने के दो सेट (6 तोले), तीन जोड़ी झुमके, दो जोड़ी बाली, दो जोड़ी टोपस, चार अंगूठियां, एक सोने की चैन और दो लॉकेट शामिल हैं। कुल मिलाकर करीब 15 तोले सोना और लगभग 50 किलो चांदी के आभूषण गायब हैं। इसके अलावा घर में रखे 3.50 लाख रुपये भी चोर ले उड़े। जितेंद्र ने बताया कि अलमारी और पेटी को जिस तरह से खंगाला गया, उससे लगता है कि चोरों ने काफी समय घर के भीतर बिताया था।

सीसीटीवी फुटेज से सुराग की तलाश

महेश नगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वारदात को अंजाम देने वाले चोर एक्टिवा पर सवार होकर आए थे। फुटेज में संदिग्ध बदमाशों की हरकतें साफ नजर आ रही हैं। पुलिस ने इन फुटेज को अपने कब्जे में लेकर जांच तेज कर दी है। थाना प्रभारी का कहना है कि संदिग्धों की पहचान के लिए कई टीमों को लगाया गया है और जल्द ही इस बड़ी चोरी का खुलासा कर आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

विज्ञापन

अंबाला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।