Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

अमित शाह बिहार के तीन दिवसीय दौरे पर; सीमांचल में घुसपैठ पर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे

JJagmarg Desk
अमित शाह बिहार के तीन दिवसीय दौरे पर; सीमांचल में घुसपैठ पर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

नयी दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को बिहार के संवेदनशील सीमावर्ती क्षेत्रों के तीन दिवसीय दौरे पर रवाना होंगे। इस दौरान वह सीमा पर घुसपैठ और कथित अवैध धार्मिक ढांचों के कारण राज्य के सीमांचल क्षेत्र में हो रहे जनसांख्यिकीय परिवर्तनों पर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

शाह तीनों दिन सीमावर्ती क्षेत्रों में डेरा डालेंगे। इस दौरान वह सात सीमावर्ती जिलों के जिलाधिकारियों, पुलिस अधीक्षकों (एसपी) और अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा करेंगे। सीमांचल में बिहार के अररिया, किशनगंज और पूर्णिया सहित कई उत्तर-पूर्वी जिले शामिल हैं।

विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि शाह के क्षेत्र में घुसपैठ और जनसांख्यिकीय परिवर्तन के मुद्दों पर अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा करने तथा कानून-व्यवस्था की स्थिति और सीमा प्रबंधन का जायजा लेने का कार्यक्रम है। बैठक के दौरान गृह मंत्री सीमावर्ती क्षेत्रों में निर्मित अवैध धार्मिक ढांचों और स्थानीय अधिकारियों की ओर से उन घुसपैठियों के खिलाफ की गई कार्रवाई पर रिपोर्ट तलब कर सकते हैं, जो कथित तौर पर क्षेत्र की जनसांख्यिकी बदल रहे हैं।

उन्होंने बताया कि अधिकारियों से जनसांख्यिकीय पैटर्न, सुरक्षा संबंधी चिंताओं और प्रवर्तन कार्रवाइयों का आकलन पेश करने के लिए भी कहा जा सकता है। अधिकारियों के अनुसार, गृह मंत्री सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भी चर्चा करेंगे, जो नेपाल और भूटान के साथ लगने वाली लगभग 2,400 किलोमीटर लंबी सीमा की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाला केंद्रीय बल है।

उन्होंने बताया कि चर्चा में निगरानी तंत्र, खुफिया समन्वय और बिना दस्तावेजीकरण के सीमा पार आवागमन पर लगाम लगाने के लिए उठाए गए कदम भी शामिल हो सकते हैं। शाह अपने भाषणों के दौरान यह दावा करते आए हैं कि हर घुसपैठिये का पता लगाया जाएगा, मतदाता सूची से उसका नाम हटा दिया जाएगा और उसे उसके देश वापस भेज दिया जाएगा।

गृह मंत्री ने पिछले साल अक्टूबर में एक चुनाव रैली में कहा था कि हमारी सरकार भारत में घुसपैठ करने वाले हर व्यक्ति को चुन-चुनकर बाहर निकालेगी…उनका पता लगाकर उन्हें उनके देशों में वापस भेज दिया जाएगा। शाह के दौरे की तैयारियों से वाकिफ अधिकारियों ने कहा कि गृह मंत्री के सीमावर्ती क्षेत्रों में कथित तौर पर निर्मित अवैध धार्मिक ढांचों और स्थानीय अधिकारियों की ओर से उनके खिलाफ उठाए गए कदमों पर रिपोर्ट तलब किए जाने जाने की उम्मीद है।

अधिकारियों के मुताबिक, शाह बुधवार को किशनगंज कलेक्टरेट में भूमि पत्तन प्राधिकरण की समीक्षा बैठक भी करेंगे। उन्होंने बताया कि अगले दिन वह लेट्टी और इंदरवा में सीमा चौकियों का उद्घाटन करने के साथ-साथ एसएसबी की विभिन्न परियोजनाओं का वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से शिलान्यास करेंगे। अधिकारियों के अनुसार, शाह ‘वाइब्रेंट विलेजेज’ योजना के दूसरे चरण के कार्यान्वयन की भी समीक्षा करेंगे।

विज्ञापन

राजनीति की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।