Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में खरीदा 35 करोड़ रुपये का भूखंड

VVinita Kohli
अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में खरीदा 35 करोड़ रुपये का भूखंड
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

नई दिल्ली: दिग्गज फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन ने उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 2.67 एकड़ का एक भूखंड 35 करोड़ रुपये में खरीदा है। रियल्टी कंपनी ‘हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा’ (एचओएबीएल) ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि उसके साथ यह सौदा अमिताभ बच्चन की कंपनी एबी कॉर्प लिमिटेड के प्रबंध निदेशक राजेश यादव के माध्यम से संपन्न हुआ।

यह भूखंड कंपनी की 75 एकड़ की लक्जरी भू-विकास परियोजना ‘द सरयू’ के निकट स्थित है। जनवरी, 2024 में भी बच्चन ने इस परियोजना में एक प्लॉट खरीदा था। कंपनी ने कहा कि बच्चन का अयोध्या में उसके माध्यम से किया गया यह तीसरा निवेश और कुल मिलाकर चौथा निवेश है। बच्चन ने इससे पहले एचओएबीएल की ‘सोल डे अलीबाग’ परियोजना में भी 10,000 वर्ग फुट का एक प्लॉट खरीदा था।

कंपनी के चेयरमैन अभिनंदन लोढ़ा ने कहा कि बुनियादी ढांचे के निरंतर विकास और सरकारी निवेश के कारण अयोध्या दीर्घकालिक भूमि निवेश के लिए एक आकर्षक गंतव्य के रूप में उभर रहा है। वर्ष 2020 में स्थापित एचओएबीएल देश की प्रमुख ब्रांडेड जमीन डेवलपर फर्मों में से एक है। कंपनी ने पांच वर्षों में 1.3 करोड़ वर्ग फुट से अधिक विकसित भूमि बेची है और वर्तमान में लगभग 3.4 करोड़ वर्ग फुट भूमि पर विकास कार्य जारी है।

विज्ञापन

बॉलीवुड की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।