Breaking News
Haryana Traffic Rules: हरियाणा में ‘नेक्स्ट जेन ई-चालान’ लागू, 45 दिन में जवाब नहीं दिया तो ऑटो-एक्सेप्ट होगा चालानYamunanagar News: गेट पास कटने के बाद भी नहीं उठ रही धान, अधिकारियों की बेरुखी से नाराज किसानों ने बंद की मंडीRohtak Civil Hospital: रोहतक सिविल अस्पताल में बड़ा हादसा, अंधेरे में दरवाजा खोलते ही 12 फीट नीचे डक्ट में गिरीं मां-बेटीफेस्टिव सीजन में खरीदारी से पहले बड़ा झटका, RBI ने रेपो रेट 5.50% किया; जानें EMI पर असरHollywood News: 102 की उम्र में हॉलीवुड दिग्गज ईवा मैरी सेंट का निधन, पहली ही फिल्म के लिए जीता था ऑस्करHaryana Traffic Rules: हरियाणा में ‘नेक्स्ट जेन ई-चालान’ लागू, 45 दिन में जवाब नहीं दिया तो ऑटो-एक्सेप्ट होगा चालानYamunanagar News: गेट पास कटने के बाद भी नहीं उठ रही धान, अधिकारियों की बेरुखी से नाराज किसानों ने बंद की मंडीRohtak Civil Hospital: रोहतक सिविल अस्पताल में बड़ा हादसा, अंधेरे में दरवाजा खोलते ही 12 फीट नीचे डक्ट में गिरीं मां-बेटीफेस्टिव सीजन में खरीदारी से पहले बड़ा झटका, RBI ने रेपो रेट 5.50% किया; जानें EMI पर असरHollywood News: 102 की उम्र में हॉलीवुड दिग्गज ईवा मैरी सेंट का निधन, पहली ही फिल्म के लिए जीता था ऑस्कर

Amritpal Singh को Punjab Election से पहले बड़ी राहत मिली, कोर्ट ने वीडियो कॉल की अनुमति दी

hharpreet singh
Amritpal Singh को Punjab Election से पहले बड़ी राहत मिली, कोर्ट ने वीडियो कॉल की अनुमति दी

Amritpal Singh को Punjab Election से पहले बड़ी राहत मिली, कोर्ट ने वीडियो कॉल की अनुमति दी

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Amritpal Singh | Punjab Election : असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद पंजाब की खडूर साहिब लोकसभा सीट से सांसद Amritpal Singh को अदालत से बड़ी मानवीय राहत मिली है। अमृतसर की जिला अदालत ने अमृतपाल को अपनी बीमार दादी से वीडियो कॉल के जरिए 10 मिनट तक बातचीत करने की अनुमति दे दी है। इस संबंध में अमृतपाल सिंह के वकीलों ने कोर्ट में याचिका दायर कर बीमार दादी के स्वास्थ्य का हवाला देते हुए परिजनों से संपर्क साधने की गुहार लगाई थी।

5 दिनों के भीतर मिलेगी 10 मिनट की वीडियो कॉल की अनुमति

मामले की सुनवाई करते हुए अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश बरिंदर सिंह ने मंगलवार को यह मानवीय राहत देने का फैसला सुनाया। अदालत के आधिकारिक आदेश के मुताबिक, डिब्रूगढ़ जेल प्रशासन को 7 अक्टूबर से अगले 5 दिनों की अवधि के दौरान एक बार अमृतपाल सिंह की उनकी दादी से 10 मिनट की वीडियो कॉल कराने का प्रबंध करना होगा।

विज्ञापन

अजनाला थाना हिंसा के बाद से असम की डिब्रूगढ़ जेल में हैं बंद

Amritpal Singh 23 फरवरी 2023 को अमृतसर के अजनाला थाने पर हुए हिंसक हमले के मुख्य आरोपी हैं। उस घटना के दौरान उनके समर्थकों ने पुलिस बैरिकेड्स तोड़कर हिरासत में बंद एक सहयोगी को जबरन छुड़ा लिया था, जिसमें छह पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बाद पंजाब पुलिस के बड़े सर्च ऑपरेशन के तहत 23 अप्रैल 2023 को उन्हें मोगा से गिरफ्तार कर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल भेज दिया गया था।

जेल से जीता था चुनाव, NSA खत्म होने के बाद न्यायिक हिरासत में

जेल में रहते हुए ही जून 2024 में अमृतपाल सिंह ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में खडूर साहिब से लोकसभा चुनाव जीता था। इसके बाद जुलाई 2024 में सांसद पद की शपथ लेने के लिए उन्हें 4 दिनों की विशेष पैरोल मिली थी। अप्रैल 2026 में उनकी रासुका (NSA) की अवधि समाप्त होने पर पंजाब पुलिस ने उन्हें अजनाला हिंसा मामले में जेल से ही औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया, जिसके बाद पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देशानुसार सुरक्षा कारणों से उन्हें डिब्रूगढ़ में ही न्यायिक हिरासत में रखा गया है।

Bill Lao Inam Pao Scheme Punjab : पंजाब में ‘बिल लाओ इनाम पाओ’ योजना एक साल और बढ़ी

Click Here : पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

विज्ञापन

अमृतसर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।