Breaking News
Bhagavad Gita Reading Time: श्रीमद्भगवद गीता पढ़ने का सबसे सही समय कौन सा है? जानिए सही नियमUttarakhand Business Update: सीएम धामी ने हल्द्वानी में की बड़ी घोषणाएं, व्यापारी वर्ग के लिए उठाए कई कदमPanchkula ACB Action: रायपुररानी तहसील में एसीबी की रेड, 70 हजार की रिश्वत लेते रजिस्ट्री क्लर्क गिरफ्तारNarnaul Mandi Update: नारनौल अनाज मंडी पहुंचे विधायक ओमप्रकाश यादव, बाजरे की सरकारी खरीद व्यवस्था का लिया जायजाKurukshetra Police Action: नशे के खिलाफ कुरुक्षेत्र पुलिस का बड़ा अभियान, ज्योतिसर के खंडहरों में दी दबिशBhagavad Gita Reading Time: श्रीमद्भगवद गीता पढ़ने का सबसे सही समय कौन सा है? जानिए सही नियमUttarakhand Business Update: सीएम धामी ने हल्द्वानी में की बड़ी घोषणाएं, व्यापारी वर्ग के लिए उठाए कई कदमPanchkula ACB Action: रायपुररानी तहसील में एसीबी की रेड, 70 हजार की रिश्वत लेते रजिस्ट्री क्लर्क गिरफ्तारNarnaul Mandi Update: नारनौल अनाज मंडी पहुंचे विधायक ओमप्रकाश यादव, बाजरे की सरकारी खरीद व्यवस्था का लिया जायजाKurukshetra Police Action: नशे के खिलाफ कुरुक्षेत्र पुलिस का बड़ा अभियान, ज्योतिसर के खंडहरों में दी दबिश

Amritsar Accident News : दबुर्जी फ्लाईओवर पर ट्रक और पंजाब रोडवेज बस में भिड़ंत, बाल-बाल बचे यात्री

hharpreet singh
Amritsar Accident News : दबुर्जी फ्लाईओवर पर ट्रक और पंजाब रोडवेज बस में भिड़ंत, बाल-बाल बचे यात्री

Amritsar Accident News : दबुर्जी फ्लाईओवर पर ट्रक और पंजाब रोडवेज बस में भिड़ंत, बाल-बाल…

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Amritsar Accident News : अमृतसर के दबुर्जी फ्लाईओवर पर बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब पट्टी डिपो की एक पंजाब रोडवेज बस और बठिंडा से आ रहे भारी ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा और ट्रक का पिछला एक्सेल टूटकर मुड़ गया।

हालांकि, सबसे राहत की बात यह रही कि बस में सवार दर्जनों यात्रियों में से किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई। हादसे के तुरंत बाद मामूली रूप से चोटिल यात्री प्राथमिक राहत मिलने के बाद अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन

चढ़ाई पर ट्रक ड्राइवर ने अचानक बैक गियर लगाया, बस चालक को नहीं मिला संभालने का मौका

घटना की जानकारी देते हुए पंजाब रोडवेज के बस चालक गोपाल सिंह ने बताया कि वे पट्टी डिपो की बस लेकर जम्मू जा रहे थे। जैसे ही बस दबुर्जी पुल की चढ़ाई पर चढ़ी, ठीक आगे चल रहे सामान से लदे ट्रक की रफ्तार अचानक धीमी हो गई।

चालक के मुताबिक ओवरलोड होने के कारण ट्रक चढ़ाई नहीं चढ़ सका और उसके ड्राइवर ने अचानक बैक गियर लगा दिया। ट्रक के तेजी से पीछे आने के कारण बस चालक को वाहन संभालने का बिल्कुल मौका नहीं मिला और बस सीधे ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराई।

ट्रक ड्राइवर का दावा- पीछे से बस ने मारी टक्कर, पुलिस की गैरमौजूदगी पर उठे सवाल

वहीं दूसरी ओर बठिंडा से अजनाला जा रहे ट्रक ड्राइवर गुरदयाल सिंह का कहना है कि वे अपने रास्ते पर सामान्य गति से जा रहे थे, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार बस ने उनके वाहन में टक्कर मार दी।

इस हादसे के बाद दबुर्जी फ्लाईओवर पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और काफी देर तक यातायात बाधित रहा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के काफी देर बाद तक कोई भी पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने ही स्थिति संभाली और दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को किनारे करवाकर रास्ते को सुचारू कराया।

SpiceJet Amritsar Dubai Flight Delay : अमृतसर एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट के यात्रियों का हंगामा, लगातार दूसरे दिन 14 घंटे लेट हुई दुबई की फ्लाइट

विज्ञापन

अमृतसर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।