Breaking News
Dainik Rashifal: मकर राशि में चंद्रमा का गोचर, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफलNarnaul Mandi News: मार्केट कमेटी नारनौल ने जारी किया बाजरा खरीद का रिवाइज्ड शेड्यूल, 19 से 24 अक्टूबर तक गांववार होगी फसल की खरीदNarnaul Crime News: नारनौल के समीप गांव मांदी में फार्म हाउस के समीप अवैध खनन रोकने पर अधिवक्ता पर हमलाAI Work Lord: एआई असिस्टेंट ने आसान करने के बजाय बढ़ाया काम, टू-डू लिस्ट देखकर चौंक गईं अमेरिकी एंटरप्रेन्योरNarnaul News: हुड्डा सेक्टर के चमत्कारी बालाजी मंदिर से निकली भव्य कलश यात्रा, सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर धारण किए कलशDainik Rashifal: मकर राशि में चंद्रमा का गोचर, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफलNarnaul Mandi News: मार्केट कमेटी नारनौल ने जारी किया बाजरा खरीद का रिवाइज्ड शेड्यूल, 19 से 24 अक्टूबर तक गांववार होगी फसल की खरीदNarnaul Crime News: नारनौल के समीप गांव मांदी में फार्म हाउस के समीप अवैध खनन रोकने पर अधिवक्ता पर हमलाAI Work Lord: एआई असिस्टेंट ने आसान करने के बजाय बढ़ाया काम, टू-डू लिस्ट देखकर चौंक गईं अमेरिकी एंटरप्रेन्योरNarnaul News: हुड्डा सेक्टर के चमत्कारी बालाजी मंदिर से निकली भव्य कलश यात्रा, सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर धारण किए कलश

SpiceJet Amritsar Dubai Flight Delay : अमृतसर एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट के यात्रियों का हंगामा, लगातार दूसरे दिन 14 घंटे लेट हुई दुबई की फ्लाइट

hharpreet singh
शेयर करें
SpiceJet Amritsar Dubai Flight Delay : अमृतसर एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट के यात्रियों का हंगामा, लगातार दूसरे दिन 14 घंटे लेट हुई दुबई की फ्लाइट

SpiceJet Amritsar Dubai Flight Delay : अमृतसर एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट के यात्रियों का हंगामा, लगातार…

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

SpiceJet Amritsar Dubai Flight Delay : अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर स्पाइसजेट एयरलाइन का परिचालन पूरी तरह पटरी से उतरता दिख रहा है। बुधवार को अमृतसर से दुबई जाने वाली फ्लाइट लगातार दूसरे दिन करीब 14 घंटे की देरी का शिकार हो गई।

सुबह 8:40 बजे रवाना होने वाली इस उड़ान को री-शेड्यूल कर अब रात 10:55 बजे रवाना करने की बात कही जा रही है। लगातार हो रही लेट-लतीफी और समय पर एयरलाइन प्रबंधन द्वारा स्पष्ट जानकारी न दिए जाने से गुस्साए यात्रियों ने एयरपोर्ट परिसर में जोरदार हंगामा किया और नारेबाजी की।

विज्ञापन

रविवार को 18 घंटे रुलाया, मंगलवार को भी 14 घंटे देरी से उड़ी थी फ्लाइट

यह पहला मौका नहीं है जब दुबई जाने वाले यात्रियों को इस तरह की परेशानी उठानी पड़ी है। इससे पहले मंगलवार को भी अमृतसर-दुबई उड़ान अपने तय समय से करीब 14 घंटे देरी से रात 11:20 बजे रवाना हो पाई थी।

वहीं बीते रविवार को स्थिति और भी खराब थी, जब यह फ्लाइट लगभग 18 घंटे विलंब से उड़ी। रविवार को लंबे इंतजार के बीच भूखे-प्यासे यात्रियों को एयरपोर्ट परिसर के आसपास लंगर खाकर अपना समय बिताना पड़ा था। हफ्ते भर से बार-बार दोहराए जा रहे इस ढर्रे से यात्रियों में भारी रोष है।

बिना सूचना एयरपोर्ट पहुंचे दूर-दराज के यात्री, नौकरी छूटने का सता रहा डर

यात्रियों ने स्पाइसजेट प्रबंधन पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उड़ान में देरी की पूर्व सूचना उन्हें मोबाइल या ईमेल पर नहीं दी जाती। जालंधर, लुधियाना और फगवाड़ा जैसे दूर-दराज के इलाकों से लोग अपनी फ्लाइट पकड़ने समय पर एयरपोर्ट पहुंच जाते हैं, लेकिन टर्मिनल पर दाखिल होने के बाद उन्हें शेड्यूल बदलने की खबर मिलती है।

कई यात्रियों ने दर्द बयां करते हुए कहा कि वे दुबई में नौकरी पर वापस लौटने के लिए समय पर जा रहे थे, लेकिन घंटों की देरी की वजह से उनकी नौकरी पर तलवार लटक गई है।

डीजीसीए नियमों की उड़ीं धज्जियां, रुकने या भोजन का कोई पुख्ता इंतजाम नहीं

लगातार घंटों लेट होने के बावजूद एयरलाइन द्वारा यात्रियों के ठहरने (होटल अकोमोडेशन) या उनके खाने-पीने का कोई उचित प्रबंध नहीं किया जा रहा है। छोटे बच्चों और बुजुर्गों के साथ सफर कर रहे परिवारों को टर्मिनल के बाहर गर्मी और उमस में फर्श पर बैठकर समय बिताना पड़ रहा है।

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) के स्पष्ट दिशा-निर्देशों के बावजूद स्पाइसजेट ग्राउंड स्टाफ द्वारा न तो रिफंड के स्पष्ट विकल्प दिए जा रहे हैं और न ही वैकल्पिक उड़ानों की व्यवस्था की जा रही है, जिससे यात्रियों का गुस्सा सातवें आसमान पर है।

Amritsar Airport News: एयरपोर्ट पर 14 घंटे लेट स्पाइसजेट की फ्लाइट, धूप में बैठे यात्री स्टाफ से भिड़े

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

अमृतसर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।