Breaking News
Sonipat Electric Shock Accident: सोनीपत में लापरवाही की कीमत चुकानी पड़ी भारी, शेड लगाते समय करंट की चपेट में आकर दो की मौतMaharaja Shursaini Statue Ladwa: लाडवा को सौगात! सीएम नायब सिंह सैनी ने किया महाराजा शूरसैनी की भव्य प्रतिमा का लोकार्पणHisar Crime News: हिसार में खूनी खेल! अवैध संबंधों के शक में प्रेमी ने पति-पत्नी पर छिड़का पेट्रोल, इलाज के दौरान पति की मौतHaryana Electricity Strike: 40 हजार बिजली कर्मियों की हड़ताल से हरियाणा में ब्लैकआउट, ठप हुए उद्योग और मंडियों में धान खरीद पर ब्रेकRashifal Update: 24 अक्टूबर से इन 6 राशियों के जीवन में आएंगे बड़े बदलाव, चमकेंगे करियर के सितारेSonipat Electric Shock Accident: सोनीपत में लापरवाही की कीमत चुकानी पड़ी भारी, शेड लगाते समय करंट की चपेट में आकर दो की मौतMaharaja Shursaini Statue Ladwa: लाडवा को सौगात! सीएम नायब सिंह सैनी ने किया महाराजा शूरसैनी की भव्य प्रतिमा का लोकार्पणHisar Crime News: हिसार में खूनी खेल! अवैध संबंधों के शक में प्रेमी ने पति-पत्नी पर छिड़का पेट्रोल, इलाज के दौरान पति की मौतHaryana Electricity Strike: 40 हजार बिजली कर्मियों की हड़ताल से हरियाणा में ब्लैकआउट, ठप हुए उद्योग और मंडियों में धान खरीद पर ब्रेकRashifal Update: 24 अक्टूबर से इन 6 राशियों के जीवन में आएंगे बड़े बदलाव, चमकेंगे करियर के सितारे

Amritsar Airport पर Drone Alert का सच आया सामने, टूर्नामेंट की रिकॉर्डिंग के लिए उड़ाया गया था ड्रोन

Amritsar Airport पर Drone Alert का सच आया सामने, टूर्नामेंट की रिकॉर्डिंग के लिए उड़ाया गया था ड्रोन

Amritsar Airport पर Drone Alert का सच आया सामने, टूर्नामेंट की रिकॉर्डिंग के लिए उड़ाया गया था ड्रोन

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
hharpreet singh

Amritsar Airport | Drone Alert : अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Amritsar Airport) पर रविवार रात करीब 10 बजे जिस संदिग्ध ‘Drone Alert’ को लेकर सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया था और सात उड़ानों की लैंडिंग रोकनी पड़ी थी, उसकी पूरी सच्चाई अब सामने आ गई है।

अमृतसर पुलिस की पड़ताल में खुलासा हुआ है कि हवाई अड्डे के संवेदनशील इलाके के ऊपर मंडरा रहा ड्रोन किसी सीमा पार की साजिश या संदिग्ध गतिविधि का हिस्सा नहीं था, बल्कि पास के ही एक गांव में चल रहे खेल टूर्नामेंट की कवरेज के लिए उड़ाया गया एक साधारण वीडियोग्राफी ड्रोन था।

विज्ञापन

नो-ड्रोन जोन में लापरवाही: 8 किमी के दायरे में पाबंदी के बावजूद उड़ाया ड्रोन

थाना राजासांसी पुलिस ने मामले की तहकीकात करते हुए स्पष्ट किया कि एयरपोर्ट (Amritsar Airport) परिसर से कुछ ही दूरी पर स्थित गांव में स्थानीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा था। टूर्नामेंट के आयोजकों ने हवाई दृश्यों (Aerial Shots) को रिकॉर्ड करने के लिए निजी ड्रोन की मदद ली थी।

हवा के रुख और अनजाने में ड्रोन सीमा पार करते हुए एयरपोर्ट के ऑपरेशनल एरिया और रनवे की दिशा में चला गया, जिसे देखकर एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ने तुरंत आपातकालीन प्रोटोकॉल लागू कर दिया था।

थाना राजासांसी के एसएचओ गुरप्रीत सिंह के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही ड्यूटी अधिकारी एएसआई निरंजन सिंह की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की थी। जांच में वीडियोग्राफर और आयोजकों की पहचान कर ली गई है।

7 उड़ानों के डाइवर्ट होने पर खड़ा हुआ बड़ा सवाल, पुलिस कर रही कानूनी कार्रवाई

भले ही इस घटना में किसी आतंकी या असामाजिक साजिश से इनकार कर दिया गया हो, लेकिन इस लापरवाही ने सुरक्षा तंत्र पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के करीब स्थित होने के कारण जिला प्रशासन ने अमृतसर एयरपोर्ट के 8 किलोमीटर के पूरे दायरे को सख्त ‘नो-ड्रोन जोन’ घोषित कर रखा है।

एसएचओ गुरप्रीत सिंह ने बताया कि प्रतिबंधात्मक आदेशों का उल्लंघन कर बिना पूर्व अनुमति के इतना संवेदनशील इलाका होने के बावजूद ड्रोन उड़ाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। रविवार रात इस एक लापरवाही के चलते एयर ट्रैफिक कंट्रोल को बड़ा कदम उठाते हुए अमृतसर आ रही 7 अंतरराष्ट्रीय व घरेलू उड़ानों का मार्ग बदलना पड़ा था, जिससे सैकड़ों यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी थी।

Mohali Farmers Protest Update : मोहाली-चंडीगढ़ बॉर्डर से आज खत्म हो सकता है किसानों का पक्का मोर्चा

Click Here : पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

अमृतसर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।