Breaking News
हरियाणा के मौसम का नया अपडेट, पश्चिमी विक्षोभ से 25 और 26 अक्टूबर को छा सकते हैं बादलइंस्टाग्राम पर मारपीट का वीडियो डालने से गुस्साए युवक ने नाबालिक को मौत के घाट उतारा, ऑटो का पीछा कर चलाई गोलियांबिजली संकट के बीच मंत्री विज की कर्मचारियों से अपील, धारा 108 पर बातचीत को तैयार सरकारपंजाब में नशे के कारोबार पर भड़की एबीवीपी, डीजीपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शनचुनाव आयोग में कामकाज के बंटवारे पर टकराव, RTI में सामने आई शिकायत और फाइल नोटिंगहरियाणा के मौसम का नया अपडेट, पश्चिमी विक्षोभ से 25 और 26 अक्टूबर को छा सकते हैं बादलइंस्टाग्राम पर मारपीट का वीडियो डालने से गुस्साए युवक ने नाबालिक को मौत के घाट उतारा, ऑटो का पीछा कर चलाई गोलियांबिजली संकट के बीच मंत्री विज की कर्मचारियों से अपील, धारा 108 पर बातचीत को तैयार सरकारपंजाब में नशे के कारोबार पर भड़की एबीवीपी, डीजीपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शनचुनाव आयोग में कामकाज के बंटवारे पर टकराव, RTI में सामने आई शिकायत और फाइल नोटिंग

Mohali Farmers Protest Update : मोहाली-चंडीगढ़ बॉर्डर से आज खत्म हो सकता है किसानों का पक्का मोर्चा

Mohali Farmers Protest Update : मोहाली-चंडीगढ़ बॉर्डर से आज खत्म हो सकता है किसानों का पक्का मोर्चा

मोहाली-चंडीगढ़ बॉर्डर से आज खत्म हो सकता है किसानों का पक्का मोर्चा

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
hharpreet singh

Mohali Farmers Protest Update : मोहाली और चंडीगढ़ की सीमा पर पिछले 1 सितंबर से जमा किसानों का डेरा आज सातवें दिन रंग लाता दिख रहा है। रविवार देर शाम पंजाब भवन में राज्य सरकार के मंत्रियों और संयुक्त किसान मोर्चे के प्रतिनिधियों के बीच हुई उच्चस्तरीय बैठक के बाद गतिरोध (Mohali Farmers Protest Update) टूटने के संकेत मिले हैं।

सूत्रों के मुताबिक, पंजाब सरकार के अधिकार क्षेत्र में आने वाली कई प्रमुख मांगों पर मंत्रियों ने सहमति जता दी है। अगर सबकुछ तय रणनीति के मुताबिक रहा, तो आज सीमा पर लगा यह पक्का मोर्चा औपचारिक रूप से समाप्त घोषित किया जा सकता है।

विज्ञापन

पंजाब भवन में मैराथन वार्ता : पानी के मुद्दे पर विशेष सत्र बुलाने का वादा

रविवार को हुई इस अहम बैठक में पंजाब सरकार की तरफ से कृषि मंत्री गुरमीत सिंह मुंडियां और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह मौजूद रहे, जबकि दूसरी ओर विभिन्न किसान जत्थेबंदियों के शीर्ष नेताओं ने अपना पक्ष रखा। बैठक बेहद सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई।

मंत्रियों ने किसान नेताओं को भरोसा दिया है कि राज्य के पानी के ज्वलंत मसले पर चर्चा और समाधान के लिए एक महीने के भीतर पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जाएगा।(Mohali Farmers Protest Update) इसके अलावा, जिन मांगों का संबंध केंद्र सरकार से है, उनके समाधान के लिए पंजाब सरकार केंद्र के साथ बातचीत में किसानों का पक्ष मजबूती से रखेगी।

आज किसान करेंगे आंतरिक बैठक, लिखित मसौदे का इंतजार

सोमवार सुबह से ही मोर्चे (Mohali Farmers Protest Update) पर हलचल तेज है। किसान जत्थेबंदियों के प्रतिनिधि पहले आपस में एक समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद मंच से सरकार के साथ हुई वार्ता के हर बिंदु को सार्वजनिक किया जाएगा।

संभावना जताई जा रही है कि पंजाब सरकार का कोई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी या प्रतिनिधि मंजूर की गई मांगों का लिखित मसौदा (Written Draft) लेकर धरना स्थल पर पहुंचेगा। लिखित आश्वासन मिलते ही किसान नेता आंदोलन (Mohali Farmers Protest Update) स्थगित करने का आधिकारिक ऐलान कर सकते हैं।

रविवार मोर्चे पर पहुंचे थे राकेश टिकैत, फसलों के सही दाम की उठाई मांग

इस बीच रविवार को भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भी मोहाली बॉर्डर पहुंचे और आंदोलनकारियों (Mohali Farmers Protest Update) का हौसला बढ़ाया।

टिकैत ने साफ कहा कि सरकारों को किसानों की जायज मांगों को टालने के बजाय तुरंत मान लेना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि जब तक किसानों को उनकी फसलों का उचित और लाभकारी मूल्य नहीं मिलेगा, तब तक देश का अन्नदाता पूरी तरह से आत्मनिर्भर नहीं हो सकता।

अमेरिका से ट्रेड डील रद्द करने से लेकर गन्ने के MSP तक, ये हैं मुख्य मांगें

  • अमेरिका के साथ किसी भी तरह की कृषि ट्रेड डील न करने की शर्त।
  • पुनर्गठन अधिनियम की धारा 78, 79 और 80 को रद्द कर पंजाब के पानी पर राज्य का अधिकार बहाल करना।
  • किसानों का संपूर्ण कर्ज माफ करना और स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों (C2+50%) के तहत फसलों के दाम तय करना।
  • प्रस्तावित बिजली संशोधन विधेयक और बीज कानून को पूरी तरह वापस लेना।
  • राज्य में गन्ने का भाव बढ़ाकर 500 रुपये प्रति क्विंटल करना और विवादित लैंड पूलिंग स्कीम को रद्द करना।

फिलहाल, मोहाली से चंडीगढ़ जाने वाली मुख्य सड़क के एक हिस्से पर पंजाब भर से आई ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का जमावड़ा है। सड़क पर जगह कम पड़ने के चलते ट्रॉलियां दोनों तरफ खड़ी हैं, हालांकि चंडीगढ़ से मोहाली आने-जाने वाले ट्रैफिक के लिए एक तरफ का रास्ता खुला रखा गया है। आज दोपहर तक (Mohali Farmers Protest Update) बॉर्डर पूरी तरह से खुलने की उम्मीद है।

Charanjit Singh Channi : पूर्व सीएम चन्नी को लगातार दूसरे साल मिलेगा Sansad Ratna Award

Click Here : पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

मोहाली की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।