Breaking News
Narnaul Mandi Update: नारनौल नई अनाज मंडी में बाजरे की खरीद के लिए संशोधित शेड्यूल जारीअमृता के रजत जीता, भारतीय महिलाओं का अंडर-23 विश्व कुश्ती में दो पदकों के साथ अभियान समाप्तOldest wing walker: उम्र सिर्फ एक नंबर, 99 साल की महिला ने विमान के पंखों पर खड़े होकर भरी उड़ानBollywood News: शाहरुख खान की ‘किंग’ को लेकर बड़ा अपडेट, रणबीर कपूर की ‘रामायण’ से जुड़ा प्रमोशन का धांसू प्लानMahendragarh City News: महेंद्रगढ़ के मोहल्ला सैनीपुरा में 48 लाख से आधुनिक नाला निर्माण शुरू, विधायक कंवर सिंह यादव ने किया शुभारंभNarnaul Mandi Update: नारनौल नई अनाज मंडी में बाजरे की खरीद के लिए संशोधित शेड्यूल जारीअमृता के रजत जीता, भारतीय महिलाओं का अंडर-23 विश्व कुश्ती में दो पदकों के साथ अभियान समाप्तOldest wing walker: उम्र सिर्फ एक नंबर, 99 साल की महिला ने विमान के पंखों पर खड़े होकर भरी उड़ानBollywood News: शाहरुख खान की ‘किंग’ को लेकर बड़ा अपडेट, रणबीर कपूर की ‘रामायण’ से जुड़ा प्रमोशन का धांसू प्लानMahendragarh City News: महेंद्रगढ़ के मोहल्ला सैनीपुरा में 48 लाख से आधुनिक नाला निर्माण शुरू, विधायक कंवर सिंह यादव ने किया शुभारंभ

Amritsar Crime : नाबालिगों से अपराध करवाने वाला विदेशी गैंगस्टर का हैंडलर गिरफ्तार

hharpreet singh
शेयर करें
Amritsar Crime : नाबालिगों से अपराध करवाने वाला विदेशी गैंगस्टर का हैंडलर गिरफ्तार

पकड़े गए अपराधी के बारे में जानकारी देते हुए पुलिसकर्मी।

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Amritsar Crime :  पंजाब में सरहद पार से हो रही नशा तस्करी और विदेशों में बैठकर गिरोह चलाने वाले गैंगस्टरों के खिलाफ अमृतसर देहाती पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस टीम ने एक तरफ जहां विदेश में बैठे अपराधियों के इशारे पर स्थानीय स्तर पर वारदातों को अंजाम देने वाले एक मुख्य हैंडलर को गिरफ्तार किया है, वहीं दूसरी तरफ सीमा सुरक्षा बल (BSF) के सहयोग से पाकिस्तान से ड्रोन द्वारा भेजी गई नशीले पदार्थों की बड़ी खेप को जब्त किया है।

15 से 50 हजार का लालच देकर नाबालिगों से करवाता था संगीन जुर्म

एसएसपी कंवलप्रीत सिंह चहल ने इस दोहरे ऑपरेशन का ब्योरा देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में 23 साल का गुरविंदर सिंह शामिल है, जो यूरोप में पनाह लिए बैठा गैंगस्टर बादलप्रीत का सीधा गुर्गा है। जांच में सामने आया है कि गुरविंदर बेहद शातिराना तरीके से कम उम्र के लड़कों और नाबालिगों को पैसों का लालच देकर जुर्म की दुनिया में धकेलता था।

विज्ञापन

वह 15 हजार से 50 हजार रुपये का लालच देकर युवाओं से पुलिस अधिकारियों पर हमले कराने और गांव पंडोरी वड़ैच में पेट्रोल बम फेंकने जैसी दहशतगर्दाना हरकतों को अंजाम दिलवाता था। उसके पास से एक .30 बोर का अवैध पिस्तौल भी बरामद हुआ है।

पाक ड्रोन से आई नशे की खेप के साथ लोपोके इलाके से 2 तस्कर दबोचे

दूसरा बड़ा एक्शन सीमावर्ती थाना लोपोके क्षेत्र में देखने को मिला। लोपोके पुलिस और बीएसएफ की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी कर दो नशा तस्करों को रंगे हाथों दबोच लिया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 5 किलोग्राम अफीम और 2 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई। पुलिस ने इस संबंध में एफआईआर नंबर 327 दर्ज कर ली है। शुरुआती पूछताछ में खुलासा हुआ है कि नशे की यह पूरी खेप रात के अंधेरे में पाकिस्तानी तस्करों द्वारा ड्रोन के जरिए भारतीय सीमा में गिराई गई थी, जिसे ये तस्कर आगे सप्लाई करने वाले थे।

वित्तीय लेन-देन और मोबाइल संपर्कों को खंगालने में जुटीं तकनीकी टीमें

एसएसपी चहल ने बताया कि दोनों ही मामलों को पुलिस बेहद संजीदगी से ले रही है। पकड़े गए आरोपियों के मोबाइल डेटा, सोशल मीडिया गतिविधियों और बैक अकाउंट्स के वित्तीय लेन-देन (फाइनेंशियल ट्रेल) को बारीकी से खंगाला जा रहा है, ताकि यह साफ हो सके कि पैसों का भुगतान किस रूट से किया जा रहा था। इस पूरे गिरोह का पर्दाफाश करने में एसपी (डी), एसपी (ऑपरेशंस), डीएसपी राजासांसी और सीआईए की तकनीकी टीमों ने बेहद अहम भूमिका निभाई है।

Sunil Jakhar ने Amit Shah को लिखा पत्र, जेलों से चल रहे ड्रग नेटवर्क पर चिंता जताई

Click Here : पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

अमृतसर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।