October 2, 2026

Amritsar Firing News: अमृतसर के बांसां वाला बाजार में देर रात फायरिंग, जुए और नशे के विरोध पर परिवार को घेरा

0
Amritsar Firing News: अमृतसर के बांसां वाला बाजार में देर रात फायरिंग, जुए और नशे के विरोध पर परिवार को घेरा

अमृतसर के बांसां वाला बाजार में देर रात फायरिंग, जुए और नशे के विरोध पर परिवार को घेरा

Amritsar Firing News: धर्मनगरी अमृतसर का बांसां वाला बाजार गुरुवार देर रात गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला उठा। गली नंबर-4 में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब करीब 10 युवकों के एक झुंड ने इलाके के एक परिवार को घेरकर 4 राउंड हवाई फायरिंग कर दी। (Amritsar Bansa Wala Bazar Firing) गोलियों की आवाज सुनते ही आसपास के लोग दहशत में आ गए। वारदात के बाद हमलावर अपनी स्कूटी और मोटरसाइकिल मौके पर ही छोड़कर पैदल गलियों में भाग निकले। सूचना मिलते ही 112 हेल्पलाइन और स्थानीय पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

“नशा और सट्टा रोकने पर बनाया निशाना”, पीड़ित परिवार ने सुनाई आपबीती

पीड़ित परिवार और स्थानीय युवाओं ने पुलिस के सामने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि इलाके में लंबे समय से खुलेआम अवैध जुआ, सट्टा और नशे का कारोबार फल-फूल रहा है। (Amritsar Crime News Today) जब परिवार के लड़कों ने इन असामाजिक गतिविधियों पर ऐतराज जताया और विरोध किया, तो धंधेबाज़ रंजिश रखने लगे। आरोप है कि इसी खुन्नस में बाहरी युवकों को बुलाकर उनके बेटों को घेर लिया गया और डराने के इरादे से ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गईं। स्थानीय लोगों का दावा है कि वे इससे पहले भी थाने में कई बार इन अवैध धंधों को लेकर शिकायतें सौंप चुके हैं।

मंदिर की प्रधानगी और दुकानों के निर्माण से भी जुड़ा है विवाद

मामले की जांच कर रही पुलिस के मुताबिक, घटना के पीछे सिर्फ जुए-सट्टे का ही नहीं बल्कि मंदिर की जमीन और उसके प्रबंधन से जुड़ा गहरा विवाद भी सामने आ रहा है। (Punjab Crime News) शुरुआती पड़ताल में पता चला है कि इलाके में स्थित एक मंदिर की प्रधानगी और मंदिर की जमीन पर बनाई जा रही दुकानों को लेकर दो पक्षों में पुरानी खींचतान चल रही है। पुलिस अब मंदिर ट्रस्ट के कागजात, संपत्ति के कानूनी पहलुओं और दोनों पक्षों के बीच चल रहे पुराने विवादों की बारीकी से पड़ताल कर रही है।

पुलिस को नहीं मिले खाली खोल, CCTV फुटेज से की जा रही पहचान

मामले में पुलिस का कहना है कि शुरुआती तफ्तीश में किसी भी व्यक्ति को गोली लगने या घायल होने की पुष्टि नहीं हुई है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि मौके से गोलियों के खाली खोल या अन्य कोई सबूत मिले हैं, तो उन्हें जांच टीम के हवाले किया जाए।

इसके अलावा, पुलिस रिकॉर्ड खंगालने पर पहले से जुए या सट्टे से जुड़ी कोई लिखित शिकायत मिलने से फिलहाल इंकार किया गया है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि ताजा आरोपों को गंभीरता से लिया गया है। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और मौके पर छोड़े गए दोपहिया वाहनों के नंबरों के जरिए फरार आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें–Haryana Weather Update: हरियाणा में मानसून की विदाई, जानें 6 और 7 अक्टूबर को कहां होगी बारिश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed