Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Anil Vij News Ambala; क्या भारत में फिर लगेगा लॉकडाउन? अनिल विज ने अफवाहबाजों को दिया करारा जवाब, मिडिल ईस्ट युद्ध पर बड़ा बयान

AAmandeep Singh
क्या भारत में फिर लगेगा लॉकडाउन? अनिल विज ने अफवाहबाजों को दिया करारा जवाब, मिडिल ईस्ट युद्ध पर बड़ा बयान
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

हरियाणा। पश्चिम एशिया में मचे घमासान के बीच भारत में एक बार फिर ‘लॉकडाउन’ की चर्चाएं सोशल मीडिया पर तैरने लगी हैं। इन अफवाहों पर पूर्णविराम लगाते हुए हरियाणा के कद्दावर मंत्री अनिल विज ने अपने चिर-परिचित बेबाक अंदाज में पलटवार किया है। विज ने स्पष्ट किया कि भारत ने अपने इतिहास में कई भीषण युद्ध लड़े हैं, लेकिन तब भी कभी लॉकडाउन जैसी स्थिति नहीं बनी। उन्होंने कहा कि यह युद्ध भारत से हजारों किलोमीटर दूर हो रहा है, ऐसे में यहां पाबंदियों की बात करना सिर्फ लोगों को भ्रमित करने और डराने का एक हथकंडा है।

“विदेशी ताकतों के हाथों में खेल रहे हैं कुछ ब्लॉगर”

विज्ञापन

अनिल विज ने सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें फैलाने वालों को आड़े हाथों लेते हुए कहा, “कुछ देश विरोधी तत्व और विदेशी ताकतों के इशारे पर काम करने वाले ब्लॉगर हर वक्त कोई न कोई भ्रांति फैलाना चाहते हैं। ये लोग चाहते हैं कि देश में अफरा-तफरी का माहौल बने, लेकिन भारतीय जनता समझदार है और वह इन साजिशों का जवाब देना जानती है।” उन्होंने लोगों से अपील की कि वे ऐसी किसी भी अपुष्ट जानकारी पर भरोसा न करें और पैनिक न फैलाएं।

तेल की कीमतों पर ‘मोदी कवच’, पड़ोसी देशों से बेहतर स्थिति

युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आए उछाल पर बोलते हुए अनिल विज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता की सराहना की। उन्होंने कहा, “दुनियाभर में तेल के दाम बढ़ रहे हैं और हमारे पड़ोसी देशों में हाहाकार मचा है, लेकिन भारत सरकार ने अपनी जनता की जेब का ख्याल रखते हुए पेट्रोल और डीजल पर 10-10 रुपये एक्साइज ड्यूटी कम कर दी है। यह कदम दर्शाता है कि सरकार विपरीत परिस्थितियों में भी आम आदमी के साथ खड़ी है।”

अंबाला की साइंस इंडस्ट्री और गैस किल्लत पर समाधान

मिडिल ईस्ट संकट के कारण एलपीजी गैस की आपूर्ति और कीमतों को लेकर भी कई तरह की चर्चाएं थीं। अंबाला की प्रसिद्ध साइंस इंडस्ट्री (वैज्ञानिक उपकरण उद्योग) से जुड़े व्यापारियों ने हाल ही में गैस की उपलब्धता को लेकर चिंता जताई थी। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए विज ने कहा, “देश में गैस की कोई कमी नहीं है, स्टॉक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। साइंस इंडस्ट्री के लोगों को जो तकनीकी दिक्कतें आ रही थीं, उनके लिए मैंने उच्च अधिकारियों से बात की है और जल्द समाधान के निर्देश दिए हैं। उद्योग जगत को घबराने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।