Breaking News
Health tips: जिम में भारी वजन उठाने का शौक पड़ सकता है भारी, जरा सी चूक से डैमेज हो सकती है स्पाइन, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्टAnil Vij Power Strike: बिजली कर्मचारियों की हड़ताल पर अनिल विज का बड़ा बयान, बोले- ‘निजीकरण के खिलाफ हम खुद कोर्ट में लड़ रहे हैं’झोटा का 10 दिन बाद भी शव का पोस्टमॉर्टम नहीं: पंजाब विधानसभा में श्रद्धांजलि; CBI ने पिता, मां और पत्नी से की पूछताछYamunanagar missing child case: यमुनानगर में दिल दहला देने वाली घटना, मां के पास सो रहा डेढ़ साल का मासूम संदिग्ध हालात में गायबRohtak PGIMS Dr Kundan: रोहतक पीजीआईएमएस को बड़ा झटका, हाईकोर्ट के आदेश पर डॉ. कुंदन मित्तल विभाग से रिलीव, रद हुई री-एम्प्लॉयमेंटHealth tips: जिम में भारी वजन उठाने का शौक पड़ सकता है भारी, जरा सी चूक से डैमेज हो सकती है स्पाइन, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्टAnil Vij Power Strike: बिजली कर्मचारियों की हड़ताल पर अनिल विज का बड़ा बयान, बोले- ‘निजीकरण के खिलाफ हम खुद कोर्ट में लड़ रहे हैं’झोटा का 10 दिन बाद भी शव का पोस्टमॉर्टम नहीं: पंजाब विधानसभा में श्रद्धांजलि; CBI ने पिता, मां और पत्नी से की पूछताछYamunanagar missing child case: यमुनानगर में दिल दहला देने वाली घटना, मां के पास सो रहा डेढ़ साल का मासूम संदिग्ध हालात में गायबRohtak PGIMS Dr Kundan: रोहतक पीजीआईएमएस को बड़ा झटका, हाईकोर्ट के आदेश पर डॉ. कुंदन मित्तल विभाग से रिलीव, रद हुई री-एम्प्लॉयमेंट

Anil Vij Power Strike: बिजली कर्मचारियों की हड़ताल पर अनिल विज का बड़ा बयान, बोले- ‘निजीकरण के खिलाफ हम खुद कोर्ट में लड़ रहे हैं’

Anil Vij Power Strike: बिजली कर्मचारियों की हड़ताल पर अनिल विज का बड़ा बयान, बोले- 'निजीकरण के खिलाफ हम खुद कोर्ट में लड़ रहे हैं'

बिजली कर्मचारियों की हड़ताल पर अनिल विज का बड़ा बयान, बोले- ‘निजीकरण के खिलाफ हम खुद कोर्ट में लड़ रहे हैं’

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Anil Vij Power Strike: हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने गुरुग्राम और नूंह जिलों में बिजली वितरण का लाइसेंस निजी कंपनी को दिए जाने के बाद भड़की बिजली कर्मचारियों की हड़ताल पर खुलकर अपना पक्ष रखा है। (anil vij news today) मंत्री ने साफ शब्दों में कहा कि यह हड़ताल पूरी तरह से बेवजह है, क्योंकि सरकार ने खुद निजीकरण के लिए कोई आवेदन नहीं किया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि हरियाणा बिजली विनियामक आयोग एक स्वतंत्र और स्वायत्त संस्था है, जिसने केंद्रीय अधिनियम के तहत आए प्रावधानों और नियमों के आधार पर यह फैसला सुनाया है।

निजीकरण के खिलाफ है सरकार, अपटेल में दी जा रही है चुनौती

विज्ञापन

मीडिया से बातचीत करते हुए अनिल विज ने दो टूक कहा कि वे खुद निजीकरण के सख्त खिलाफ हैं। इसके पीछे का कारण बताते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का बिजली क्षेत्र में भारी इंफ्रास्ट्रक्चर और पैसा लगा हुआ है, साथ ही हजारों कर्मचारियों की आजीविका व नौकरी का सवाल भी जुड़ा हुआ है।

यही वजह है कि विभाग ने विनियामक के सामने इस फैसले का कड़ा विरोध किया था। हालांकि फैसला प्रतिकूल आने के बाद अब सरकार ने इस आदेश को विद्युत अपीलीय न्यायाधिकरण (APTEL) में चुनौती दी है। (haryana power corporation strike) विज ने कहा कि अपील करने के लिए 45 दिन का समय होता है, लेकिन सरकार पूरी ताकत से जुटी है ताकि अगले कुछ दिनों के भीतर ही इस आदेश के खिलाफ स्टे हासिल किया जा सके।

कर्मचारियों से हड़ताल खत्म करने की अपील, वकीलों को लेकर खुली छूट

कर्मचारियों को समझाइश देते हुए ऊर्जा मंत्री ने कहा कि जब सरकार खुद इस फैसले के खिलाफ अदालत में लड़ाई लड़ रही है, तो ऐसे में हड़ताल पर जाना उचित नहीं है। (gurugram nuh electricity license)  उन्होंने कर्मचारियों से अपील की कि वे काम पर लौट आएं और सरकार का सहयोग करें। विज ने यह भी कहा कि अगर कर्मचारी चाहें तो वे केस की पैरवी के लिए अपनी पसंद का कोई भी वकील सुझा सकते हैं, सरकार उसे ही हायर करेगी या फिर वे अपने स्तर पर भी वकील खड़ा कर सकते हैं।

उन्होंने कुछ राजनीतिक बयानों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि कुछ लोग नासमझी में यह कह रहे हैं कि सरकार खुद बिजली दे रही है और खुद ही अपील में जा रही है, जबकि सच्चाई यह है कि फैसला विनियामक का है।

राहुल गांधी पर साधा निशाना  (anil vij on rahul gandhi rss) 

इस दौरान ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर दिए गए बयानों पर भी तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी इस तरह के अनर्गल बयान पहले भी देते रहे हैं, लेकिन उन्हें पहले यह समझना चाहिए कि असल में आरएसएस क्या है।

विज ने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी ने कभी खुद आरएसएस की कार्यशैली को नहीं देखा और न ही वहां गए हैं, इसलिए अगर उन्हें संघ को वास्तव में जानना है तो उन्हें कुछ दिनों तक आरएसएस की शाखा में भाग लेना चाहिए।

यह भी पढ़ें–Haryana Electricity Strike: हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल शुरू, कई जिलों में आधी रात से बत्ती गुल, पानी का संकट गहराया

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।