September 22, 2026

Sakshi Chaudhary: भिवानी की साक्षी चौधरी ने ओलंपिक मेडलिस्ट को 5-0 से धोया, प्री-क्वार्टर में एंट्री

0
Sakshi Chaudhary: भिवानी की साक्षी चौधरी ने ओलंपिक मेडलिस्ट को 5-0 से धोया, प्री-क्वार्टर में एंट्री

भिवानी की साक्षी चौधरी ने ओलंपिक मेडलिस्ट को 5-0 से धोया, प्री-क्वार्टर में एंट्री

Sakshi Chaudhary: जापान में आयोजित हो रहे एशियन गेम्स 2026 में भारत की मुक्केबाजी टीम ने स्वर्णिम शुरुआत की है। मंगलवार को खेले गए महिला 51 किलोग्राम भारवर्ग (Boxing 51kg Asian Games) के अपने पहले ही मैच में भिवानी जिले के गांव धनाना (Bhiwani Dhanana News) की स्टार बॉक्सर साक्षी चौधरी (Sakshi Chaudhary Boxer Bhiwani) ने रिंग में ऐसा गदर मचाया कि विपक्षी खिलाड़ी के पास उनके मुक्कों का कोई जवाब नहीं था। साक्षी ने पेरिस ओलंपिक 2024 की कांस्य पदक विजेता आइरा विलिगास को 5-0 से एकतरफा शिकस्त देकर प्री-क्वार्टर फाइनल में धमाकेदार एंट्री कर ली है।

घर पर टीवी के सामने सांसें थामे बैठा रहा पूरा परिवार

साक्षी के इस मुकाबले को लेकर उनके गांव धनाना में सुबह से ही उत्साह का माहौल था। पिता मनोज कुमार और मां शीला देवी समेत पूरे परिवार ने घर पर टीवी के सामने बैठकर साक्षी का मुकाबला देखा। साक्षी जैसे ही रिंग में उतरीं, उन्होंने पहले ही राउंड से आक्रामक रुख अपनाया। पेरिस ओलंपिक की मेडलिस्ट विलिगास को बैकफुट पर धकेलते हुए साक्षी ने अंक बटोरे और पांचों जजों का फैसला अपने पक्ष में कराया।

पिता बोले- पूरे जोश में थी बेटी, 24 सितंबर को अगले मैच की बारी

बेटी की इस ऐतिहासिक जीत के बाद किसान पिता मनोज कुमार ने खुशी जताते हुए कहा कि साक्षी शुरुआत से ही पूरे जोश में दिखी। ओलंपिक मेडलिस्ट को पहले ही मैच में हराना उसके बुलंद हौसलों को दर्शाता है। (Haryana Sports News) साक्षी का अगला मुकाबला अब 24 सितंबर को खेला जाएगा। (Asian Games Boxing Results) परिवार और पूरे देश को उम्मीद है कि वह इस लय को बरकरार रखते हुए भारत के लिए पदक पक्का करेंगी। कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने के बाद से ही साक्षी का पूरा ध्यान एशियन गेम्स पर था और वह इसके लिए कड़ा अभ्यास कर रही थीं।

किसान की बेटी का 14 सालों का कड़ा संघर्ष

धनाना गांव के एक साधारण किसान परिवार से आने वाली साक्षी ने साल 2012 में मुक्केबाजी के दस्ताने थामे थे। पिछले 14 वर्षों से रिंग में पसीना बहा रहीं साक्षी पढ़ाई में भी अव्वल हैं; एमए करने के बाद फिलहाल वह एमबीए की पढ़ाई कर रही हैं। उनके भाई भारतीय सेना में देश की सेवा कर रहे हैं, जबकि साक्षी खेल के मैदान में तिरंगे का मान बढ़ा रही हैं।

यह भी पढ़ें– Sonipat Dairy Fire: सोनीपत के कच्चे क्वार्टर में महावीर डेयरी में लगी भीषण आग, बाल-बाल बची इमारत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed