Breaking News
Haryana Power Corporation Diwali Bonus: बिजली कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! दिवाली पर खातों में आएंगे इतने पैसेAteli Mandi News: अदालत से उद्घोषित आरोपी दीपक गांव खेड़ी से गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत मेंNangal Chaudhary City News: नांगल चौधरी में एक ही रात में आधा दर्जन स्कूलों की बसों को बनाया निशाना, बैटरियां चोरीAmit Shah Ambala Rally: अमित शाह का अंबाला दौरा, अनिल विज के ड्रीम प्रोजेक्ट शहीद स्मारक का किया उद्घाटनBhivani ACB Arrests AFSO: भिवानी में राशन डिपो का लाइसेंस देने के एवज में एक लाख की घूस लेते एएफएसओ गिरफ्तारHaryana Power Corporation Diwali Bonus: बिजली कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! दिवाली पर खातों में आएंगे इतने पैसेAteli Mandi News: अदालत से उद्घोषित आरोपी दीपक गांव खेड़ी से गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत मेंNangal Chaudhary City News: नांगल चौधरी में एक ही रात में आधा दर्जन स्कूलों की बसों को बनाया निशाना, बैटरियां चोरीAmit Shah Ambala Rally: अमित शाह का अंबाला दौरा, अनिल विज के ड्रीम प्रोजेक्ट शहीद स्मारक का किया उद्घाटनBhivani ACB Arrests AFSO: भिवानी में राशन डिपो का लाइसेंस देने के एवज में एक लाख की घूस लेते एएफएसओ गिरफ्तार

Sonipat Dairy Fire: सोनीपत के कच्चे क्वार्टर में महावीर डेयरी में लगी भीषण आग, बाल-बाल बची इमारत

Sonipat Dairy Fire: सोनीपत के कच्चे क्वार्टर में महावीर डेयरी में लगी भीषण आग, बाल-बाल बची इमारत

सोनीपत के कच्चे क्वार्टर में महावीर डेयरी में लगी भीषण आग, बाल-बाल बची इमारत

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Sonipat Dairy Fire: सोनीपत शहर के व्यस्तम इलाकों में शुमार कच्चे क्वार्टर (Sonipat Kaccha Quarter Fire) में रविवार देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महावीर डेयरी (Mahavir Dairy Sonipat) में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते दुकान से धुएं का गुबार और ऊंची लपटें उठने लगीं। अफरा-तफरी के बीच स्थानीय लोगों ने बिना वक्त गंवाए दमकल विभाग को फोन घुमाया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड (Sonipat Fire Brigade Action) की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद लपटों पर काबू पाया। गनीमत यह रही कि रात का वक्त होने और समय पर फायर टेंडर पहुंचने से कोई जान-माल का बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

रात 1 बजे मीटर से उठीं लपटें, फिर दुकान को लिया चपेट में

विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना रात करीब 1 बजे की है। सबसे पहले सड़क किनारे लगे बिजली के मीटर में स्पार्किंग (Short Circuit Fire Sonipat) हुई और उसमें आग लग गई। जब तक कोई कुछ समझ पाता, लपटों ने महावीर डेयरी को अपनी जद में ले लिया। सूचना मिलते ही रात लगभग 1:10 बजे नगर निगम परिसर से दमकल की पहली गाड़ी मौके पर पहुंची। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सेक्टर-3 फायर स्टेशन से भी बड़ा फायर टेंडर रवाना किया गया था, लेकिन पहली टीम ने ही मुस्तैदी दिखाते हुए आग को पूरी तरह से बुझा दिया।

रिपेयरिंग के काम ने बचाया बड़ा नुकसान, घी तक नहीं पहुंची आंच

इस हादसे में सबसे राहत की बात यह रही कि दुकान में इन दिनों रिपेयरिंग का काम चल रहा था। दुकान मालिक के मुताबिक, मरम्मत के चलते अधिकांश कीमती सामान और स्टॉक पहले ही कहीं और शिफ्ट कर दिया गया था। सबसे बड़ा खतरा दुकान के पिछले हिस्से में रखे घी और अन्य ज्वलनशील पदार्थों से था। अगर आग दुकान के उस हिस्से तक फैल जाती, तो पूरे इलाके में भारी तबाही मच सकती थी। वक्त रहते लपटों पर काबू पा लिए जाने से एक बड़ा विस्फोट होने से टल गया।

फास्ट फूड रेहड़ी झुलसी, चाबी छूटी तो शीशा तोड़कर बचाई कार

आग का रूप इतना विकराल था कि दुकान के बाहर खड़ी एक फास्ट फूड की रेहड़ी भी इसकी चपेट में आकर जल गई। इस दौरान मौके पर एक अजीब स्थिति पैदा हो गई। आग बुझाने में मदद करने पहुंचे एक राहगीर की कार मौके पर ही लॉक हो गई और उसकी चाबी गाड़ी के अंदर ही रह गई। लपटों को कार की तरफ बढ़ता देख लोगों ने बिना देरी किए ईंट मारकर गाड़ी का शीशा तोड़ा, चाबी निकाली और कार को सुरक्षित दूरी पर ले जाकर खड़ा किया। फिलहाल दमकल विभाग शॉर्ट सर्किट को ही आग का प्राथमिक कारण मान रहा है और नुकसान के सटीक आकलन की प्रक्रिया जारी है।

यह भी पढ़ें– Haryana Weather Update: हरियाणा से मानसून की विदाई शुरू, जानें कब से पड़ेगी गुलाबी ठंड

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
Google पर जगमार्ग को पसंदीदा सोर्स के तौर पर जोड़ें
विज्ञापन

सोनीपत की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।