Breaking News
Narnaul : नारनौल के दुलोठ ग्राम में संपन्न हुई सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथाMahendragarh : राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में यूपीएससी की तैयारी के लिए हुआ ‘जिज्ञासा सिविल सर्विसेज मेंटरशिप एंट्रेंस टेस्ट’ का आयोजनAmbala Dhulkot Building Collapse: धूलकोट इमारत हादसा, अदालत ने हरदीप जग्गी समेत 3 की जमानत अर्जी की नामंजूर, एसआईटी जांच तेजMahendragarh : हकेवि में ‘मंडलाकृति’ कार्यशाला का आयोजन, ग्रामीण महिलाओं ने सीखा कला का हुनरAteli Mandi : अटेली अनाज मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद पर संकट बरकरार, एसडीएम की बैठक बेनतीजा, किसानों की बढ़ी मुश्किलेंNarnaul : नारनौल के दुलोठ ग्राम में संपन्न हुई सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथाMahendragarh : राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में यूपीएससी की तैयारी के लिए हुआ ‘जिज्ञासा सिविल सर्विसेज मेंटरशिप एंट्रेंस टेस्ट’ का आयोजनAmbala Dhulkot Building Collapse: धूलकोट इमारत हादसा, अदालत ने हरदीप जग्गी समेत 3 की जमानत अर्जी की नामंजूर, एसआईटी जांच तेजMahendragarh : हकेवि में ‘मंडलाकृति’ कार्यशाला का आयोजन, ग्रामीण महिलाओं ने सीखा कला का हुनरAteli Mandi : अटेली अनाज मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद पर संकट बरकरार, एसडीएम की बैठक बेनतीजा, किसानों की बढ़ी मुश्किलें

Ateli Mandi : बाजरा की एमएसपी पर खरीद शुरू करने की मांग, ज्ञापन सौंपा

ppravesh kaushik
Ateli Mandi : बाजरा की एमएसपी पर खरीद शुरू करने की मांग, ज्ञापन सौंपा

ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन ने मंगलवार को बाजरा की तुरंत एमएसपी पर खरीद शुरू करने को लेकर ज्ञापन देते हुए।

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Ateli Mandi : ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन ने मंगलवार को बाजरा की तुरंत एमएसपी पर खरीद शुरू करने, पोर्टल प्रक्रिया से राहत देने और अनावश्यक कड़ी शर्तें हटाने की मांग को लेकर अनाज मंडी अटेली के सामने धरना-प्रदर्शन किया। संगठन ने मुख्यमंत्री व कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री, हरियाणा सरकार के नाम एसडीएम नारनौल और सचिव, मार्केट कमेटी अटेली को ज्ञापन सौंपा।

धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि बाजरा इस इलाके की मुख्य खरीफ फसल है। सरकार ने 1 अक्टूबर से खरीद की घोषणा की थी, लेकिन अटेली सहित जिले की किसी भी मंडी में अब तक एक दाना भी नहीं खरीदा गया। पोर्टल और पंजीकरण प्रक्रिया की अनावश्यक शर्तें किसानों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई हैं, जो सरकार की एमएसपी खरीद पर सवाल खड़े करती हैं।

विज्ञापन

 

सरकारी खरीद शुरू न होने से किसानों को अपनी फसल कम दामों पर बेचनी पड़ रही है, जिससे भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है। खाद, बीज और अन्य कृषि सामग्री के बढ़ते दामों से किसान पहले ही कर्ज में दबे हैं। वक्ताओं ने बताया कि पिछले साल भी बाजरा की सरकारी खरीद एमएसपी पर नहीं हुई थी।

ज्ञापन में जिले की सभी मंडियों में तुरंत बाजरा खरीद शुरू करने, अव्यावहारिक शर्तें हटाने और किसानों को पोर्टल प्रक्रिया से निजात दिलाने की मांग की गई। किसानों ने रबी सीजन की तैयारी के लिए पर्याप्त खाद-बीज और आगामी 15 दिन तक सिंचाई के लिए नहरी पानी उपलब्ध कराने की भी मांग रखी।

 

यह भी देखें – सीहमा, बामनवास खेता और नांगल हरनाथ में चौकीदार के रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित

 

विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।