September 26, 2026

Ateli Mandi : अटेली के राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय की छात्रा नंदिनी ने जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में लहराया परचम

0
Ateli Mandi : अटेली के राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय की छात्रा नंदिनी ने जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में लहराया परचम

Ateli Mandi : अटेली के राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय की छात्रा नंदिनी ने जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में लहराया परचम

Ateli Mandi : अटेली स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की कक्षा छठी की होनहार छात्रा नंदिनी ने सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

 

विद्यालय के हिन्दी प्रवक्ता भागेंद्र कुमार ने बताया कि नंदिनी इससे पहले भी हिंदी पखवाड़ा की जिला स्तरीय प्रतियोगिता तथा एससीईआरटी हरियाणा द्वारा आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर चुकी है।

 

उन्होंने यह भी बताया कि विद्यालय की स्किट टीम ने भी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसके अलावा कक्षा आठवीं की छात्रा अनीषा ने हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत दृश्य घटना वर्णन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं कक्षा छठी की छात्रा विधि ने जिला स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

 

विद्यालय की एक अन्य छात्रा लावण्या ने राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में स्थान पाकर विद्यालय के साथ-साथ पूरे जिले का नाम रोशन किया है।

 

इन सभी उपलब्धियों को लेकर आज विद्यालय में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय प्रभारी कुलदीप कुमार तथा अन्य अध्यापकों ने सभी विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने सभी विजेता छात्र-छात्राओं और उनके मार्गदर्शक अध्यापकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

कार्यक्रम के दौरान सुरेन्द्र कुमार, मनु यादव, कजेंद्र कुमार, रामगोपाल यादव, विक्रम यादव, नरेंद्र यादव, विजयपाल यादव, अरविंद, जितेंद्र यादव, कुलदीप यादव, पवन कुमार, प्रीति यादव, मालता, सुनील कुमारी, अरविंदरा, प्रवीण, देवी लाल व राहुल यादव सहित कई गणमान्य लोग एवं अध्यापक उपस्थित रहे।

 

 

यह भी देखें –  देश भर के बैंक कर्मचारी 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय हड़ताल पर, 27 सितंबर (रविवार) को खुले रहेंगे बैंक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed