Ateli Mandi News: अटेली अनाज मंडी में किसान बाजरे एवं अन्य फसलों की बिक्री के साथ अब अपने दांतों की नि:शुल्क जांच भी करवा सकेंगे।
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के निर्देश पर 12 अक्टूबर को मंडी में नि:शुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा।
जानकारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्री के पीए विकास यादव एवं मार्केट कमेटी चेयरमैन दिनेश जेलदार ने बताया कि शिविर में एसजीटी विश्वविद्यालय गुरुग्राम के दंत चिकित्सा विभाग की टीम किसानों के दांतों की जांच करेगी।
इस दौरान जरूरत के अनुसार नि:शुल्क दवाएं भी उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर मंडी में किसानों के लिए चाय की व्यवस्था भी की गई है ताकि फसल बेचने के लिए आने वाले किसानों को सुविधा मिल सके।
यह भी देखें – रक्तदान महादान है और मानव जीवन की रक्षा से बढ़कर कोई अन्य पुण्य कार्य नहीं: विधायक

