Breaking News
Narnaul: जिले में समाधान प्रकोष्ठ के तहत 4771 शिकायतें, इनमें से 3090 का निस्तारणNarnaul News: नारनौल के कोरियावास मेडिकल कॉलेज में विवाद, होमगार्ड जवानों और प्रबंधन आमने-सामने, 16 घंटे ड्यूटी के लगे आरोपNarnaul: दयालु-टू योजना डीसी ने कहा पीड़ितों को समय पर मिले राहत, जिम्मेदार एजेंसियों की तय होगी जवाबदेही : उपायुक्तSIR पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला वापस लेने की मांग, पूर्व जज गोपाला गौड़ा बोले- ECI ने तथ्य गलत पेश किएNarnaul: सर्दी के मौसम में धुंध के कारण सड़क दुर्घटनाओं की आशंका, पुलिस ने शुरू कर दी तैयारियांNarnaul: जिले में समाधान प्रकोष्ठ के तहत 4771 शिकायतें, इनमें से 3090 का निस्तारणNarnaul News: नारनौल के कोरियावास मेडिकल कॉलेज में विवाद, होमगार्ड जवानों और प्रबंधन आमने-सामने, 16 घंटे ड्यूटी के लगे आरोपNarnaul: दयालु-टू योजना डीसी ने कहा पीड़ितों को समय पर मिले राहत, जिम्मेदार एजेंसियों की तय होगी जवाबदेही : उपायुक्तSIR पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला वापस लेने की मांग, पूर्व जज गोपाला गौड़ा बोले- ECI ने तथ्य गलत पेश किएNarnaul: सर्दी के मौसम में धुंध के कारण सड़क दुर्घटनाओं की आशंका, पुलिस ने शुरू कर दी तैयारियां

Ateli Mandi News: राजकीय महाविद्यालय अटेली में 18 अक्टूबर को सजेगा पूर्व विद्यार्थियों का मेला, द्वितीय एलुमनी मीट का होगा भव्य आयोजन

ppravesh kaushik
Ateli Mandi News: राजकीय महाविद्यालय अटेली में 18 अक्टूबर को सजेगा पूर्व विद्यार्थियों का मेला, द्वितीय एलुमनी मीट का होगा भव्य आयोजन

Ateli Mandi News: राजकीय महाविद्यालय अटेली में 18 अक्टूबर को सजेगा पूर्व विद्यार्थियों का मेला, द्वितीय एलुमनी मीट का होगा भव्य आयोजन

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Ateli Mandi News: राजकीय महाविद्यालय अटेली में आगामी 18 अक्टूबर 2026 (रविवार) को द्वितीय एलुमनी मीट (पूर्व छात्र सम्मेलन समारोह ) का भव्य आयोजन किया जाएगा।

यह समारोह महाविद्यालय के उन हजारों विद्यार्थियों को एक बार फिर अपनी शैक्षणिक संस्था से जोड़ने का सुनहरा अवसर होगा, जिन्होंने इसी संस्थान में शिक्षा प्राप्त कर जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाई है। महाविद्यालय प्रशासन ने सभी पूर्व विद्यार्थियों से इस ऐतिहासिक आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेने की भावपूर्ण अपील की है।

विज्ञापन

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार सैनी ने बताया कि एलुमनी मीट केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि अपने शिक्षण संस्थान, गुरुजनों, सहपाठियों और सुनहरी यादों से दोबारा जुड़ने का एक विशेष अवसर है। इस समारोह का उद्देश्य पूर्व विद्यार्थियों और वर्तमान विद्यार्थियों के बीच संवाद स्थापित करना, अनुभवों का आदान-प्रदान करना तथा युवा पीढ़ी को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है।

उन्होंने कहा कि महाविद्यालय से शिक्षा प्राप्त कर चुके अनेक पूर्व विद्यार्थी आज प्रशासनिक सेवाओं, न्यायिक सेवाओं, शिक्षा, व्यवसाय, तकनीकी क्षेत्र, राजनीतिक तथा अन्य प्रतिष्ठित क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इनकी सफलता महाविद्यालय के लिए गौरव का विषय है। ऐसे सभी पूर्व विद्यार्थियों की सहभागिता न केवल इस सम्मेलन की शोभा बढ़ाएगी, बल्कि वर्तमान विद्यार्थियों को भी बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने की प्रेरणा देगी।

इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों, अनुभव-साझाकरण सत्र, पूर्व विद्यार्थियों के सम्मान समारोह तथा सामूहिक मिलन जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले पूर्व विद्यार्थियों को सम्मानित करने की भी योजना है।

इसके साथ ही पूर्व विद्यार्थियों को वर्तमान विद्यार्थियों के साथ अपने अनुभव साझा करने तथा करियर, प्रतियोगी परीक्षाओं और रोजगार के अवसरों के संबंध में मार्गदर्शन देने का अवसर मिलेगा।

महाविद्यालय परिसर में पूर्व विद्यार्थियों से महाविद्यालय के शैक्षणिक विकास, पुस्तकालय, करियर मार्गदर्शन तथा अन्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सुझाव भी आमंत्रित किए जाएंगे।

महाविद्यालय प्रशासन ने अपील की है कि राजकीय महाविद्यालय, अटेली से किसी भी वर्ष में शिक्षा प्राप्त कर चुके सभी पूर्व विद्यार्थी इस आयोजन में अपनी उपस्थिति अवश्य दर्ज करवाएं। चाहे उन्होंने कुछ वर्ष पहले पढ़ाई पूरी की हो या कई दशक पहले, यह समारोह सभी के लिए अपने पुराने मित्रों, शिक्षकों और महाविद्यालय से पुनः जुड़ने का अवसर है।

सभी पूर्व विद्यार्थियों से अनुरोध है कि वे महाविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट(gcateli पर उपलब्ध Alumni Registration Form भरकर अपना पंजीकरण करवाएं तथा इस सूचना को अपने पुराने सहपाठियों, मित्रों और अन्य पूर्व विद्यार्थियों तक भी पहुंचाएं, ताकि अधिकाधिक संख्या में पूर्व विद्यार्थी इस ऐतिहासिक मिलन का हिस्सा बन सकें।

महाविद्यालय प्रशासन ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी पूर्व विद्यार्थियों के सहयोग, सहभागिता और स्नेह से द्वितीय एलुमनी मीट यादगार एवं प्रेरणादायी बनेगी। यह आयोजन पुरानी यादों को ताजा करने के साथ-साथ महाविद्यालय और उसके पूर्व विद्यार्थियों के बीच एक मजबूत, स्थायी एवं गौरवपूर्ण संबंध स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।

 

यह भी देखें – बावल में बदमाशों का आतंक! तीन शराब ठेकों पर लूटपाट, दुकानदारों को पीटा और तोड़ी गई गाड़ियां

विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।