Breaking News
First Aid For Burned Child: उबलते पानी या चाय से झुलस जाए बच्चा तो क्या करें? जानिए डॉक्टरों के बताए 5 जरूरी फर्स्ट-एड टिप्सHCS Result 2025 Topper: सोनीपत के अभिषेक सरोहा ने किया हरियाणा टॉप, देखें पूरी टॉपर लिस्टPunjab DA Arrears : पंजाब के मुख्य सचिव पर मंडराया अवमानना का खतरा, हाईकोर्ट ने दूसरी बेंच को भेजा केसBigg Boss 20: लव गिल और स्काउट ओपी की नजदीकियों पर भड़कीं आम्रपाली दुबे, सरेआम लगा दी क्लासRoop Kaur Sandhu नेे Punjab DGP से मांगी सुरक्षा, बोली-धमकियां मिल रहीFirst Aid For Burned Child: उबलते पानी या चाय से झुलस जाए बच्चा तो क्या करें? जानिए डॉक्टरों के बताए 5 जरूरी फर्स्ट-एड टिप्सHCS Result 2025 Topper: सोनीपत के अभिषेक सरोहा ने किया हरियाणा टॉप, देखें पूरी टॉपर लिस्टPunjab DA Arrears : पंजाब के मुख्य सचिव पर मंडराया अवमानना का खतरा, हाईकोर्ट ने दूसरी बेंच को भेजा केसBigg Boss 20: लव गिल और स्काउट ओपी की नजदीकियों पर भड़कीं आम्रपाली दुबे, सरेआम लगा दी क्लासRoop Kaur Sandhu नेे Punjab DGP से मांगी सुरक्षा, बोली-धमकियां मिल रही

Rewari Crime News: बावल में बदमाशों का आतंक! तीन शराब ठेकों पर लूटपाट, दुकानदारों को पीटा और तोड़ी गई गाड़ियां

ppravesh kaushik
Rewari Crime News: बावल में बदमाशों का आतंक! तीन शराब ठेकों पर लूटपाट, दुकानदारों को पीटा और तोड़ी गई गाड़ियां

Rewari Crime News: बावल में बदमाशों का आतंक! तीन शराब ठेकों पर लूटपाट, दुकानदारों को पीटा और तोड़ी गई गाड़ियां

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Rewari Crime News: जिले के बावल क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए हथियारों से लैस बदमाशों ने आतंक का तांडव मचाया है। दो कारों और दो बाइकों पर सवार होकर आए 8 से 10 बदमाशों ने एक के बाद एक तीन शराब के ठेकों को अपना निशाना बनाया और ताबड़तोड़ लूटपाट की।

बदमाशों ने सेल्समैनों को हथियारों के बल पर बंधक बनाकर बीयर की पेटियां लूटीं और ठेकों में जमकर तोड़फोड़ की। इस दौरान विरोध करने पर दुकानदारों और सेल्समैनों पर बेरहमी से हमले किए गए, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन

ठेकेदार सुरेंद्र द्वारा दी गई पुलिस शिकायत के अनुसार, यह पूरी घटना बुधवार शाम करीब 5 बजे की है। बदमाशों ने सबसे पहले पावटी स्थित शराब ठेके को निशाना बनाया, जहां सेल्समैन सुमीतपाल से जबरदस्ती बीयर की पेटी लूट ली गई।

इसके बाद आरोपी किशनपुर ठेके पर पहुंचे और सेल्समैन अवधेश को हथियार दिखाकर बीयर की पेटी लूट ली। इसके बाद बदमाशों का काफिला नांगल उगरा ठेके पर पहुंचा, जहां सेल्समैन आनंद को धमकाते हुए बीयर की पेटियां लूटी गईं और ठेके में रखी पेटीएम मशीन, अन्य नकदी व सामान को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

दुकानदार पर जानलेवा हमला और रंगदारी

इस खौफनाक वारदात के दौरान राणौली गांव के एक अन्य दुकानदार को भी बदमाशों ने अपनी दरिंदगी का शिकार बनाया। दुकानदार जब अपनी दुकान पर बैठा था, तब आरोपियों ने उसके पैर पर डंडे से हमला किया और रंगदारी की मांग की। विरोध करने पर बदमाशों ने उसके मुंह पर पिस्तौल का बट मार दिया, जिससे उसके दांत टूट गए। हालांकि, आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा होती देख आरोपी पावटी की तरफ फरार हो गए।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पीड़ित ठेकेदार सुरेंद्र की शिकायत और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बावल पुलिस ने छ: नामजद और अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 309(4), 333, 3(5), 351(3), 324 और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए जांच कर रही है।

 

 

यह भी देखें – नारनौल मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद सुस्त, एक हफ्ते में बिका सिर्फ 165 क्विंटल बाजरा

विज्ञापन

रेवाड़ी की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।