Breaking News
Tiger Shroff Update: टाइगर श्रॉफ अपडेट, गैंगस्टर अनिल पंडित का परिवार करनाल में पिता पुजारी, नाबालिग आरोपी की खुली कुंडलीShooter Neeru Dhanda: हरियाणा खेल विभाग की पुरस्कार सूची में शूटर नीरू ढांडा का नाम शामिल, मिलेंगे इतने करोड़Saha Police Controversy: साहा-शहजादपुर रोड पर ओवरलोड वाहनों पर पुलिस की ‘मेहरबानी’, ग्रामीणों में भारी रोषBhiwani News: भिवानी में खेत में काम कर रहे रिटायर्ड CRPF जवान की करंट लगने से मौत, गांव में छाया मातमRajaund News: राजौंद की सड़कों पर उतरे विधायक विकास सहारण, भाजपा सरकार के खिलाफ बोला हल्लाTiger Shroff Update: टाइगर श्रॉफ अपडेट, गैंगस्टर अनिल पंडित का परिवार करनाल में पिता पुजारी, नाबालिग आरोपी की खुली कुंडलीShooter Neeru Dhanda: हरियाणा खेल विभाग की पुरस्कार सूची में शूटर नीरू ढांडा का नाम शामिल, मिलेंगे इतने करोड़Saha Police Controversy: साहा-शहजादपुर रोड पर ओवरलोड वाहनों पर पुलिस की ‘मेहरबानी’, ग्रामीणों में भारी रोषBhiwani News: भिवानी में खेत में काम कर रहे रिटायर्ड CRPF जवान की करंट लगने से मौत, गांव में छाया मातमRajaund News: राजौंद की सड़कों पर उतरे विधायक विकास सहारण, भाजपा सरकार के खिलाफ बोला हल्ला

Ateli Mandi News: समय पर वेतन नहीं मिलने से नाराज कर्मचारी 22 अक्टूबर को अटेली में करेंगे प्रदर्शन

Ateli Mandi News: समय पर वेतन नहीं मिलने से नाराज कर्मचारी 22 अक्टूबर को अटेली में करेंगे प्रदर्शन

समय पर वेतन नहीं मिलने से नाराज कर्मचारी 22 अक्टूबर को अटेली में करेंगे प्रदर्शन

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ppravesh kaushik

Ateli Mandi News: ग्राम पंचायत ट्यूबवेल ऑपरेटर यूनियन हरियाणा ग्रामीण चौकीदार संगठन हरियाणा और ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन हरियाणा से जुड़े एआईयूटीयूसी के पदाधिकारियों ने 22 अक्टूबर को खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय अटेली के समक्ष एक दिवसीय धरना देने का ऐलान किया है।

इस दौरान कर्मचारियों को समय पर वेतन देने और वेतन भुगतान से संबंधित कार्यप्रणाली में सुधार की मांग को लेकर ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। ग्राम पंचायत ट्यूबवेल ऑपरेटर यूनियन के अटेली ब्लॉक प्रधान कपिल यादव, ग्रामीण चौकीदार संगठन के ब्लॉक प्रधान मलखान सिंह और ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन के ब्लॉक प्रधान ईश्वर सिंह ने संयुक्त बयान में बताया कि जल कर्मियों,ग्रामीण चौकीदारों और ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को मामूली मानदेय पर काम करना पड़ता है। ये कर्मचारी बेहद गरीब परिवारों से संबंध रखते हैं।

विज्ञापन

इसके बावजूद उन्हें समय पर वेतन भुगतान नहीं होने से परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि ब्लॉक कार्यालय अटेली मंडी में वेतन भुगतान से संबंधित कार्यों को कर्मचारी हितैषी और जनहितकारी तरीके से पूरा किया जाना चाहिए।

संबंधित पदों पर कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली में सुधार कर वेतन भुगतान समय पर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बताया कि संगठन इस संबंध में 14 अक्टूबर को जिला उपायुक्त को भी ज्ञापन सौंप चुके हैं। इसके बावजूद मांगों को प्रमुखता से उठाने के लिए 22 अक्टूबर को धरना देकर ज्ञापन सौंपा जाएगा।

 

 

यह भी देखें – घर बंद कर बाहर जाने से पहले पुलिस को दें सूचना, त्योहारों और शादियों के सीजन में सुरक्षा के लिए बरतें अतिरिक्त सतर्कता

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।