Breaking News
Shooter Neeru Dhanda: हरियाणा खेल विभाग की पुरस्कार सूची में शूटर नीरू ढांडा का नाम शामिल, मिलेंगे इतने करोड़Saha Police Controversy: साहा-शहजादपुर रोड पर ओवरलोड वाहनों पर पुलिस की ‘मेहरबानी’, ग्रामीणों में भारी रोषBhiwani News: भिवानी में खेत में काम कर रहे रिटायर्ड CRPF जवान की करंट लगने से मौत, गांव में छाया मातमRajaund News: राजौंद की सड़कों पर उतरे विधायक विकास सहारण, भाजपा सरकार के खिलाफ बोला हल्लाPost Office Saving Account: पोस्ट ऑफिस में है खाता? तो तुरंत चेक कर लें ये जरूरी नियम, वरना कट जाएगा पैसा और बंद हो जाएगा अकाउंटShooter Neeru Dhanda: हरियाणा खेल विभाग की पुरस्कार सूची में शूटर नीरू ढांडा का नाम शामिल, मिलेंगे इतने करोड़Saha Police Controversy: साहा-शहजादपुर रोड पर ओवरलोड वाहनों पर पुलिस की ‘मेहरबानी’, ग्रामीणों में भारी रोषBhiwani News: भिवानी में खेत में काम कर रहे रिटायर्ड CRPF जवान की करंट लगने से मौत, गांव में छाया मातमRajaund News: राजौंद की सड़कों पर उतरे विधायक विकास सहारण, भाजपा सरकार के खिलाफ बोला हल्लाPost Office Saving Account: पोस्ट ऑफिस में है खाता? तो तुरंत चेक कर लें ये जरूरी नियम, वरना कट जाएगा पैसा और बंद हो जाएगा अकाउंट

Narnaul: घर बंद कर बाहर जाने से पहले पुलिस को दें सूचना, त्योहारों और शादियों के सीजन में सुरक्षा के लिए बरतें अतिरिक्त सतर्कता

Narnaul: घर बंद कर बाहर जाने से पहले पुलिस को दें सूचना, त्योहारों और शादियों के सीजन में सुरक्षा के लिए बरतें अतिरिक्त सतर्कता

Oplus_16908322

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ddharm narain

Narnaul: पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार के निर्देशानुसार महेंद्रगढ़ पुलिस ने त्योहारों एवं शादियों के सीजन में घर बंद करके बाहर जाने वाले जिलावासियों से संबंधित थाना या चौकी को इसकी जानकारी देने की अपील की है। समय पर सूचना मिलने से पुलिस को बंद मकानों वाले क्षेत्रों में प्रभावी गश्त एवं निगरानी की योजना बनाने और चोरी की घटनाओं की रोकथाम में सहायता मिलेगी।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि त्योहारों, पारिवारिक समारोहों और शादियों में शामिल होने के लिए कई परिवार कुछ दिनों के लिए घर से बाहर चले जाते हैं। ऐसे में मकान लंबे समय तक बंद रहने पर असामाजिक तत्व मौके का फायदा उठाने का प्रयास कर सकते हैं। यदि पुलिस को पहले से जानकारी हो कि संबंधित परिवार बाहर गया हुआ है तो उस क्षेत्र में गश्त के दौरान विशेष सतर्कता बरती जा सकती है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा सकती है।
नागरिक अपने बाहर जाने की सूचना संबंधित थाना या चौकी में देने के अतिरिक्त सुरक्षा शाखा प्रभारी, नारनौल के मोबाइल नंबर 70566 06138 तथा पुलिस कंट्रोल रूम, नारनौल के मोबाइल नंबर 70566 06002 पर कॉल करके भी दे सकते हैं। इसके अलावा डायल 112 के माध्यम से भी पुलिस को सूचित किया जा सकता है। सूचना देते समय अपना नाम, मकान का स्पष्ट पता, संपर्क नंबर और बाहर रहने की संभावित अवधि बताएं। संभव हो तो किसी विश्वसनीय पड़ोसी अथवा नजदीकी परिजन का संपर्क नंबर भी उपलब्ध कराएं, ताकि आवश्यकता पड़ने पर संपर्क किया जा सके।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि विशेषकर लंबे समय के लिए बाहर जाने वाले परिवार पुलिस को सूचित करने के साथ घर की सुरक्षा व्यवस्था अवश्य जांच लें। घर में नकदी, आभूषण अथवा अन्य कीमती सामान होने पर अतिरिक्त सावधानी बरतें और संभव हो तो कीमती वस्तुओं को सुरक्षित लॉकर में रखें। दरवाजों और खिड़कियों के ताले अच्छी तरह जांचें तथा सीसीटीवी कैमरे लगे हों तो उन्हें चालू हालत में रखें। किसी विश्वसनीय पड़ोसी या परिजन से घर पर नजर रखने का अनुरोध करें।
अपने बाहर जाने की अवधि, घर खाली होने की जानकारी या कीमती सामान का विवरण सार्वजनिक सोशल मीडिया पोस्ट में साझा न करें। यह जानकारी सीधे पुलिस और भरोसेमंद व्यक्तियों तक सीमित रखें। पुलिस को सूचना देने के साथ व्यक्तिगत सुरक्षा उपाय अपनाना भी जरूरी है।
महेंद्रगढ़ पुलिस ने आमजन से अपील की है कि त्योहारों और खुशियों के अवसर पर घर की सुरक्षा को नजरअंदाज न करें। घर बंद करके बाहर जाने से पहले संबंधित थाना या चौकी, सुरक्षा शाखा प्रभारी नारनौल के नंबर 70566 06138, पुलिस कंट्रोल रूम नारनौल के नंबर 70566 06002 अथवा डायल 112 पर जानकारी दें। आसपास किसी बंद मकान के पास संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। आपकी सतर्कता और समय पर दी गई सूचना चोरी की घटनाओं की रोकथाम में महत्वपूर्ण सहयोग बन सकती है।
ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।