Ateli Mandi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बुधवार को देश एवं प्रदेश में सेवा ज्योति यात्रा-विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में सेवा ज्योति रथ यात्रा बुधवार को अटेली पहुंची।
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने अटेली स्थित अपने कार्यालय पर सेवा ज्योति रथ यात्रा का स्वागत किया। उन्होंने रथ यात्रा को हरी झंडी दिखाकर नारनौल के लिए रवाना किया।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने यात्रा का स्वागत किया और कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि सेवा ज्योति यात्रा का उद्देश्य सेवा, विकास और जनकल्याण के संदेश को आमजन तक पहुंचाना है।
उन्होंने कहा कि देश के विकास और जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता महत्वपूर्ण है। यात्रा के अटेली पहुंचने पर कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों में उत्साह देखने को मिला।

