Breaking News
Astrological Alert: इन राशियों के लिए आसान नहीं होगा अगला डेढ़ हफ्ता, रखें खास सावधानीHaryana-UP Expressway: 4800 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा नया हाईवे, हरियाणा  के इन जिलों की चमकेगी किस्मतBhiwani Accident: हांसी-भिवानी रोड परखड़े कैंटर से टकराई हरियाणा रोडवेज की बस, कई सवारियां घायलKaithal News: कैथल में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, 18 हजार रुपये रिश्वत लेते कंप्यूटर ऑपरेटर रंगे हाथों गिरफ्ताNarnaul News Update: नारनौल में विनोद सैनी आत्महत्या मामला, परिजनों ने थाने के बाहर किया प्रदर्शन, पुलिस ने निष्पक्ष जांच का दिया आश्वासनAstrological Alert: इन राशियों के लिए आसान नहीं होगा अगला डेढ़ हफ्ता, रखें खास सावधानीHaryana-UP Expressway: 4800 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा नया हाईवे, हरियाणा  के इन जिलों की चमकेगी किस्मतBhiwani Accident: हांसी-भिवानी रोड परखड़े कैंटर से टकराई हरियाणा रोडवेज की बस, कई सवारियां घायलKaithal News: कैथल में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, 18 हजार रुपये रिश्वत लेते कंप्यूटर ऑपरेटर रंगे हाथों गिरफ्ताNarnaul News Update: नारनौल में विनोद सैनी आत्महत्या मामला, परिजनों ने थाने के बाहर किया प्रदर्शन, पुलिस ने निष्पक्ष जांच का दिया आश्वासन

Ateli Mandi News: अटेली में लंबित मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

Ateli Mandi News: अटेली में लंबित मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

अटेली में लंबित मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ppravesh kaushik

Ateli Mandi News: आशा कार्यकर्ता यूनियन हरियाणा ऑल इंडिया यूनाइटेड ट्रेड यूनियन सेंटर जिला महेंद्रगढ़ की ओर से अपनी लंबित मांगों को लेकर बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के नाम एक मांग पत्र उनके निजी सचिव गोविंद गोस्वामी को सौंपा गया।

यूनियन की राज्य महासचिव मधु देवी के नेतृत्व में सौंपे गए इस ज्ञापन में आशा कार्यकर्ताओं की समस्याओं और मांगों को प्रमुखता से उठाया गया।कार्यकर्ताओं ने बताया कि वह राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाएं दे रही हैं लेकिन उन्हें केवल 6100 रुपये का मामूली मानदेय और प्रोत्साहन राशि ही मिलती है।

विज्ञापन

इतनी भीषण महंगाई में इतने कम वेतन में गुजारा करना बेहद कठिन हो गया है। उनकी मुख्य मांगे नियमित कर्मचारी का दर्जा आशा कार्यकर्ताओं को पक्का किया जाए और पक्का होने तक हरियाणा के कुशल श्रमिक के बराबर वेतन तथा महंगाई सूचकांक से जोड़ा जाए।

वहीं पदोन्नति में एएनएम के 25 प्रतिशत पद आशा कार्यकर्ताओं से भरे जाएं। रिटायरमेंट लाभ एवं पेंशन रिटायरमेंट की उम्र 65 वर्ष की जाए और रिटायरमेंट पर पांच लाख रुपये की सहायता राशि व पेंशन दी जाए। आश्रितों को सहायता सेवाकाल के दौरान मृत्यु होने पर परिवार को 50 लाख रुपये की वित्तीय सहायता व एक सदस्य को नौकरी मिले।

मानदेय व प्रोत्साहन राशि बढ़ोतरी आशा वर्करों, फैसिलिटेटरों और कोऑर्डिनेटरों के मानदेय तथा विभिन्न विजिट राशि में बढ़ोतरी की जाए। अन्य सुविधाएं बिना वजह का दबाव खत्म किया जाए। बकाया भुगतान जल्द जारी हो और काम के लिए जरूरी उपकरण जैसे पल्स ऑक्सीमीटर व नए स्मार्टफोन उपलब्ध कराए जाएं।

वहीं निजी सचिव गोविंद गोस्वामी ने ज्ञापन स्वीकार करते हुए आश्वस्त किया कि उनकी जायज मांगों को स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के समक्ष रखकर उचित कार्रवाई का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर एआईटीयूसी के जिला प्रधान मास्टर सुबे सिंह कपिल यादव, ईश्वर खंड प्रधान,सुरेंद्र सिंह, मधु, सविता, सुरेखा, कमलेश, सुनीता देवी, रिंकू, रितु देवी,मीना, किरण, कृष्णा देवी आदि मौजूद रहीं।

 

यह भी देखें – जिला महेंद्रगढ़ में भाजपा ने केंद्र सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार का जवाब देने के लिए बनाई अलग-अलग टीमें

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।