Breaking News
Astrological Alert: इन राशियों के लिए आसान नहीं होगा अगला डेढ़ हफ्ता, रखें खास सावधानीHaryana-UP Expressway: 4800 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा नया हाईवे, हरियाणा  के इन जिलों की चमकेगी किस्मतBhiwani Accident: हांसी-भिवानी रोड परखड़े कैंटर से टकराई हरियाणा रोडवेज की बस, कई सवारियां घायलKaithal News: कैथल में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, 18 हजार रुपये रिश्वत लेते कंप्यूटर ऑपरेटर रंगे हाथों गिरफ्ताNarnaul News Update: नारनौल में विनोद सैनी आत्महत्या मामला, परिजनों ने थाने के बाहर किया प्रदर्शन, पुलिस ने निष्पक्ष जांच का दिया आश्वासनAstrological Alert: इन राशियों के लिए आसान नहीं होगा अगला डेढ़ हफ्ता, रखें खास सावधानीHaryana-UP Expressway: 4800 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा नया हाईवे, हरियाणा  के इन जिलों की चमकेगी किस्मतBhiwani Accident: हांसी-भिवानी रोड परखड़े कैंटर से टकराई हरियाणा रोडवेज की बस, कई सवारियां घायलKaithal News: कैथल में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, 18 हजार रुपये रिश्वत लेते कंप्यूटर ऑपरेटर रंगे हाथों गिरफ्ताNarnaul News Update: नारनौल में विनोद सैनी आत्महत्या मामला, परिजनों ने थाने के बाहर किया प्रदर्शन, पुलिस ने निष्पक्ष जांच का दिया आश्वासन

Narnaul: जिला महेंद्रगढ़ में भाजपा ने केंद्र सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार का जवाब देने के लिए बनाई अलग-अलग टीमें

Narnaul: जिला महेंद्रगढ़ में भाजपा ने केंद्र सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार का जवाब देने के लिए बनाई अलग-अलग टीमें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ddharm narain

Narnaul: महेंद्रगढ़ भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. यतेंद्र राव ने कहा कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल लोगों को एकत्रित कर केंद्र सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस का इतिहास अपनी विफलताओं से जनता का ध्यान हटाने और भारतीय जनता पार्टी की लोकप्रियता को कम करके दिखाने का रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता से घबराकर कांग्रेस नए-नए हथकंडे अपना रही है। विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे आरोप पूरी तरह झूठे और निराधार हैं।
डॉ. यतेंद्र राव ने कहा कि विपक्ष के दुष्प्रचार का जवाब देने और आमजन को जागरूक करने के लिए भाजपा ने जिला महेंद्रगढ़ में अलग-अलग टीमों का गठन किया है। ये टीमें जनता के बीच जाकर केंद्र सरकार के खिलाफ किए जा रहे दुष्प्रचार की सच्चाई सामने रखेंगी और सरकार की नीतियों एवं उपलब्धियों से लोगों को अवगत करवाएंगी। उन्होंने बताया कि प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिम्मेदारी विकास अग्रवाल, राजेश कुमार, सोमदेव शर्मा, मैनपाल यादव और राजेश शर्मा को सौंपी गई है।
इसी प्रकार ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ पदयात्रा की कमान स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव, नारनौल के विधायक ओमप्रकाश यादव, महेंद्रगढ़ के विधायक कंवर सिंह यादव और पूर्व मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव संभालेंगे। राष्ट्रीय चिंतन संवाद अर्थात बौद्धिक संवाद की जिम्मेदारी पूर्व चेयरमैन गोविंद भारद्वाज, पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, सुधीर दीवान, रमेश सैनी, बाबूलाल यादव, दिनेश जैलदार, ललित तंवर एडवोकेट, जयप्रकाश अग्रवाल, सुरेश चौधरी, देवीलाल लुजोता, नरेंद्र यादव, मनीष गुप्ता और अरुण कौशिक को दी गई है। वहीं, ‘लोकतंत्र बनाम भीड़तंत्र’ युवा संवाद की जिम्मेदारी मनीष राव, नरेंद्र सरपंच, मनजीत मंढ़ाना, आलोक शर्मा, अमित मिश्रा और नरेंद्र यादव को सौंपी गई है।
छात्रों के बीच संवाद एवं जागरूकता अभियान के लिए दयाराम यादव, अजीत सिंह, यज्ञदत्त शर्मा, शमशेर पार्षद और कुलदीप सरपंच को जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह ‘घुसपैठिया हटाओ लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत कार्यक्रमों की जिम्मेदारी मनजीत यादव, सोमेश कुमार, कुमारी रिया चौहान, डॉ. अनिल सैनी, डॉ. राजकुमार, दीपेंद्र राव और संदीप कौशिक संभालेंगे। इसके अतिरिक्त विशेषांक पत्रिकाओं के प्रकाशन एवं वितरण की जिम्मेदारी नरेंद्र झिमरिया, वासुदेव यादव, संदीप मालड़ा, डॉ. आरके जांगड़ा, सुरेश पटीकरा, जेपी सैनी, नरेश शर्मा एडवोकेट, मोती सिंह एडवोकेट, महेंद्र गोड़, रितु शर्मा और मंजू शर्मा को सौंपी गई है। डॉ. यतेंद्र राव ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर विपक्ष के दुष्प्रचार का तथ्यों के साथ जवाब देंगे और केंद्र सरकार की नीतियों एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे।

 

विज्ञापन
ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।