Breaking News
Hisar Crime News: हिसार में ट्रांसपोर्टर की प्रताड़ना से तंग आकर ट्राला ड्राइवर ने की आत्महत्या, 8 महीने से नहीं मिला था वेतनNarnaul: सीजेपी के दिल्ली प्रदर्शन से पहले हरियाणा में पुलिस अलर्ट, सीमावर्ती जिलों में सख्ती के निर्देशNangal Chaudhary News: दुष्यंत चौटाला 11 को करेंगे नांगल चौधरी हलके के गांवों का दौरा, जेजेपी कार्यकर्ताओं ने कसी कमरNangal Chaudhary Update: विधायक मंजू चौधरी ने अनाज मंडी में किसानों की सुनी समस्याएं, समर्थन मूल्य पर खरीद नहीं होने पर जताई नाराजगीNavratri Rangoli Designs: माता रानी के स्वागत के लिए बनाएं ये आसान और खूबसूरत रंगोली, देखें ट्रेंडी फोटोजHisar Crime News: हिसार में ट्रांसपोर्टर की प्रताड़ना से तंग आकर ट्राला ड्राइवर ने की आत्महत्या, 8 महीने से नहीं मिला था वेतनNarnaul: सीजेपी के दिल्ली प्रदर्शन से पहले हरियाणा में पुलिस अलर्ट, सीमावर्ती जिलों में सख्ती के निर्देशNangal Chaudhary News: दुष्यंत चौटाला 11 को करेंगे नांगल चौधरी हलके के गांवों का दौरा, जेजेपी कार्यकर्ताओं ने कसी कमरNangal Chaudhary Update: विधायक मंजू चौधरी ने अनाज मंडी में किसानों की सुनी समस्याएं, समर्थन मूल्य पर खरीद नहीं होने पर जताई नाराजगीNavratri Rangoli Designs: माता रानी के स्वागत के लिए बनाएं ये आसान और खूबसूरत रंगोली, देखें ट्रेंडी फोटोज

Ateli Mandi News: अटेली के गुजरवास गांव में सवर्ण समाज की बैठक, UGC, SC-ST एक्ट और जातिगत आरक्षण पर कड़ा विरोध, 15 अक्टूबर को राष्ट्रपति के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन

ppravesh kaushik
Ateli Mandi News: अटेली के गुजरवास गांव में सवर्ण समाज की बैठक, UGC, SC-ST एक्ट और जातिगत आरक्षण पर कड़ा विरोध, 15 अक्टूबर को राष्ट्रपति के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन

Ateli Mandi News: अटेली के गुजरवास गांव में सवर्ण समाज की बैठक, UGC, SC-ST एक्ट और जातिगत आरक्षण पर कड़ा विरोध, 15 अक्टूबर को राष्ट्रपति के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Ateli Mandi News: खंड अटेली के गांव गुजरवास में मास्टर ओमप्रकाश चौहान राजपूत की अध्यक्षता में सवर्ण समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य रूप से यूजीसी (UGC) के नए प्रावधानों, एससी-स्ट एक्ट (SC-ST Act) के दुरुपयोग और जातिगत आरक्षण की नियमावली को लेकर कड़ा रोष व्यक्त किया गया। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि इन कानूनों के कारण हमारे बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो रहा है और उनका शोषण व अपमान हो रहा है।

बैठक को संबोधित करते हुए मास्टर ओमप्रकाश चौहान ने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा लाए गए प्रावधानों की न तो विपक्ष की तरफ से कोई मांग थी और न ही किसी दलित समुदाय द्वारा ऐसी मांग की गई थी। इसके बावजूद यूजीसी में ऐसे प्रावधान कर दिए गए हैं, जिससे विभिन्न जातियों के बीच आपसी अपनत्व और भाईचारा बिगड़ने तथा गृहयुद्ध जैसी स्थिति उत्पन्न होने की पूरी संभावना है। उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा सवर्ण समाज की अपील पर स्टे दिया गया है, लेकिन समाज को इसे पूरी तरह से वापस कराना होगा।

विज्ञापन

 

एससी-एसटी एक्ट के दुरुपयोग और आरक्षण पर चर्चा

बैठक में मौजूद मुकेश कोच ने कहा कि आज के समय में एससी-एसटी एक्ट का दुरुपयोग इस हद तक बढ़ चुका है कि शायद ही कोई गांव इसकी चपेट से अछूता बचा हो। उन्होंने आरोप लगाया कि इस एक्ट के तहत सरकार द्वारा दी जाने वाली मुआवजा राशि को एक धंधे का रूप दे दिया गया है।

सरकार को झूठे मामले दर्ज कराने वालों के खिलाफ दोगुनी सजा और दोगुनी दंडात्मक राशि का प्रावधान करना चाहिए। जातिगत आरक्षण पर बोलते हुए उन्होंने सुझाव दिया कि जो दलित समाज आज तक आरक्षण के लाभ से वंचित है, उसे उसका हक अवश्य मिलना चाहिए, लेकिन अब समय आ गया है कि आरक्षण को जातिगत आधार से हटाकर आर्थिक या वास्तविक जरूरतमंदों को मिलना चाहिए, चाहे वह किसी भी जाति से संबंधित क्यों न हो।

15 अक्टूबर को लघु सचिवालय में सौंपा जाएगा ज्ञापन

बैठक के अंत में आगामी रणनीति के तहत एक बड़ा आह्वान किया गया। इसके तहत आगामी 15 अक्टूबर, बृहस्पतिवार को प्रातः 10:00 बजे नारनौल के श्री गौड़ ब्राह्मण सभा से पैदल मार्च करते हुए लघु सचिवालय पहुंचकर देश की महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।

यह ज्ञापन सवर्ण समाज एकता मंच जिला महेंद्रगढ़ के संयोजक खेमचंद शर्मा, सवर्ण समाज के सभी प्रधानों, कार्यकारिणी, कॉलेजियम सदस्यों तथा क्षेत्र की जनता जनार्दन और सरदारी के नेतृत्व में सौंपा जाएगा। इस कार्यक्रम में हरियाणा प्रांत के सवर्ण समाज से जुड़े कई प्रमुख लोगों के पहुंचने का अनुमान है।

 

 

यह भी देखें – नारनौल के कोरियावास मेडिकल कॉलेज में विवाद, होमगार्ड जवानों और प्रबंधन आमने-सामने, 16 घंटे ड्यूटी के लगे आरोप

 

विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।