Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Ateli Mandi : अटेली खंड में तृतीय चरण के तहत आंगन मिलन सेवा का सफल समापन

ppravesh kaushik
Ateli Mandi : अटेली खंड में तृतीय चरण के तहत आंगन मिलन सेवा का सफल समापन

Ateli Mandi : अटेली खंड में तृतीय चरण के तहत आंगन मिलन सेवा का सफल समापन

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Ateli Mandi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं शासन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार द्वारा 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है।

 

विज्ञापन

 

अभियान के माध्यम से आमजन को जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं से जोड़ने के साथ-साथ विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

 

 

इसी कड़ी में उपायुक्त अनुपमा अंजली के मार्गदर्शन में एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी सुशीला रानी के नेतृत्व में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से ब्लॉक अटेली के आंगनवाड़ी केंद्रों पर निर्धारित कार्यक्रमानुसार ‘आंगन मिलन सेवा’ का आयोजन किया जा रहा है।

 

 

इसका उद्देश्य आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से पोषण, स्वास्थ्य एवं बाल विकास सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाते हुए पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाना है।

 

 

तृतीय चरण के तहत चंदपुरा, सुजापुर एवं उनींदा के आंगनवाड़ी केंद्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक समापन हुआ। कार्यक्रम में पोषण के नोडल अधिकारी अनूप सिंह की उपस्थिति में विभिन्न पोषण एवं जन जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं।

 

 

इस दौरान गर्भवती महिलाओं की गोदभराई, बच्चों का अन्नप्राशन तथा बच्चों के वजन एवं ऊंचाई का मापन किया गया। लाभार्थियों को संतुलित आहार, पोषण, स्वास्थ्य एवं विभागीय योजनाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया।

 

Ateli Mandi : अटेली खंड में तृतीय चरण के तहत आंगन मिलन सेवा का सफल समापन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को सम्मानित करते पोषण के नोडल अधिकारी अनूप सिंह।

नोडल अधिकारी ने कार्यकर्ताओं के समर्पण एवं सेवाओं की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। साथ ही उन्हें विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र परिवार तक पहुंचाने और बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं के पोषण एवं स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया गया।

 

कार्यक्रम के दौरान आंगनवाड़ी केंद्रों पर पोषण एवं स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश दिया गया तथा उपस्थित महिलाओं एवं ग्रामीणों को बच्चों के समुचित विकास में पोषण की महत्वपूर्ण भूमिका के प्रति जागरूक किया गया।

 

इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका, लाभार्थी महिलाएं, बच्चे तथा ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

 

 

यह भी देखें –  राजकीय महाविद्यालय कृष्ण नगर में महिला प्रकोष्ठ द्वारा मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन, छात्राओं ने कलात्मक डिजाइनों से बिखेरे रंग

विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।