Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Ateli news: अटेली में गरमाया सफाई कर्मियों का आंदोलन, निकाय मंत्री विपुल गोयल का पुतला फूंका, 13 दिन से ठप है काम

GGaganpreet Kaur
Ateli news: अटेली में गरमाया सफाई कर्मियों का आंदोलन, निकाय मंत्री विपुल गोयल का पुतला फूंका, 13 दिन से ठप है काम

अटेली में गरमाया सफाई कर्मियों का आंदोलन, निकाय मंत्री विपुल गोयल का पुतला फूंका

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Ateli news: सोनल यादव, नारनौल। अपनी मांगों को लेकर नगर पालिका अटेली के सफाई कर्मचारियों का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है। ‘नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा’ और ‘सर्व कर्मचारी संघ’ के आह्वान पर पिछले 13 दिनों से काम बंद कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने मंगलवार को सरकार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया। प्रदर्शनकारी कर्मियों ने शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल की सांकेतिक शव यात्रा निकाली और पुराने बस अड्डे पर प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला दहन किया।

लगातार 13वें दिन भी नपा के सभी 24 सफाई कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने के कारण पूरे कस्बे की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। मुख्य बाजारों से लेकर रिहायशी इलाकों तक जगह-जगह कचरे के अंबार लगे हुए हैं, जिससे उठती दुर्गंध और बदबू ने स्थानीय निवासियों और व्यापारियों का जीना मुहाल कर दिया है।

विज्ञापन

30 जून तक पक्का करने का हुआ था समझौता, मुकर गई सरकार

संघ के प्रधान मनोज कुमार और मनीष कुमार ने नाराजगी जताते हुए कहा कि सरकार केवल दिखावे की राजनीति करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी मंचों से सफाई कर्मचारियों के पैर धोने का नाटक तो करते हैं, लेकिन जब इन कर्मचारियों की वाजिब मांगों और मूलभूत जरूरतों को पूरा करने की बात आती है, तो सरकार मुंह मोड़ लेती है।

कर्मचारी नेताओं ने बताया कि 13 मई 2026 को निकाय मंत्री विपुल गोयल की अध्यक्षता में हुए विभागीय समझौते में आश्वासन दिया गया था कि 30 जून तक कच्चे कर्मचारियों को पक्का कर दिया जाएगा। लेकिन यह तारीख बीते भी डेढ़ महीने से ज्यादा का वक्त हो चुका है और शासन-प्रशासन के स्तर पर कोई कदम नहीं उठाया गया। सरकार की इसी वादाखिलाफी से आहत होकर कर्मचारियों को 6 अगस्त से बेमियादी हड़ताल पर जाने के लिए मजबूर होना पड़ा।

समान काम-समान वेतन लागू करने की मांग, आंदोलन तेज करने की चेतावनी

सफाई कर्मियों का साफ कहना है कि जब तक ‘समान काम-समान वेतन’ और कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने जैसे वादों को धरातल पर लागू नहीं किया जाता, तब तक उनका यह आंदोलन थमने वाला नहीं है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने जल्द ही उनकी सुध नहीं ली, तो आने वाले दिनों में विरोध प्रदर्शन को और ज्यादा उग्र किया जाएगा।

विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रवीण, राकेश, गीता, लक्ष्मी, रेखा, मंजू, उषा, सोमा, निर्मला, रामकिशन, संजय, रोहताश, श्यामलाल, धर्मवीर, रवि, राजेंद्र, मुकेश, धर्मेंद, रिंकू, कमल, अनिल और अशोक कुमार समेत भारी संख्या में नपा सफाई कर्मी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें– महेंद्रगढ़ में खाकी और खौफ का आमना-सामना, सीआईए पर फायरिंग करने वाला मोस्ट वांटेड सोमवीर एनकाउंटर में गिरफ्तार

विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।