Breaking News
Narnaul News: नारनौल मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद सुस्त, एक हफ्ते में बिका सिर्फ 165 क्विंटल बाजराNangal Chaudhary News: ग्रामीण रूट की बस बंद होने छात्राओं की बढ़ी परेशानी, पांच किलोमीटर पैदल चलकर पहुंच रही स्कूलRashifal 9 October: सिंह और धनु राशि वालों का बढ़ेगा मान-सम्मान, जानिए बाकी राशियों का हालHaryana Liquor Smuggling Uttarakhand: देहरादून के हॉस्टलों में अवैध शराब की होम डिलीवरी, लॉ स्टूडेंट और उसकी मां चला रहे थे 10 करोड़ का रैकेटKarnal Congress Protest: करनाल में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा शहर, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ताNarnaul News: नारनौल मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद सुस्त, एक हफ्ते में बिका सिर्फ 165 क्विंटल बाजराNangal Chaudhary News: ग्रामीण रूट की बस बंद होने छात्राओं की बढ़ी परेशानी, पांच किलोमीटर पैदल चलकर पहुंच रही स्कूलRashifal 9 October: सिंह और धनु राशि वालों का बढ़ेगा मान-सम्मान, जानिए बाकी राशियों का हालHaryana Liquor Smuggling Uttarakhand: देहरादून के हॉस्टलों में अवैध शराब की होम डिलीवरी, लॉ स्टूडेंट और उसकी मां चला रहे थे 10 करोड़ का रैकेटKarnal Congress Protest: करनाल में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा शहर, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता

Viral Video: सिर्फ 5 मिनट नहाने की मिली 1.30 लाख रुपये की सजा! ऑस्ट्रेलिया में भारतीय महिला के साथ हुआ अजीब वाकया

AAmandeep Singh
Viral Video: सिर्फ 5 मिनट नहाने की मिली ₹1.30 लाख की सजा! ऑस्ट्रेलिया में भारतीय महिला के साथ हुआ अजीब वाकया

सिर्फ 5 मिनट नहाने की मिली ₹1.30 लाख की सजा! ऑस्ट्रेलिया में भारतीय महिला के साथ हुआ अजीब वाकया

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Viral Video: विदेशों में रह रहे भारतीयों के लिए वहां के कड़े नियम-कायदे कभी-कभी बिन बुलाई मुसीबत बन जाते हैं। ऐसा ही कुछ ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स में रह रही भारतीय महिला वामिका के साथ हुआ। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में वामिका ने अपना यह कड़वा और खर्चीला अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि ठंड ज्यादा होने के कारण उन्होंने नहाते वक्त बाथरूम का एग्जॉस्ट फैन चालू नहीं किया था। महज 5 मिनट के गर्म पानी के शॉवर के बाद जो भाप बनी, उसने सीधे हॉलवे में लगे स्मोक अलार्म को ट्रिगर कर दिया।

अलार्म बजते ही खाली कराई गई पूरी बिल्डिंग

विज्ञापन

वामिका ने बताया कि शुरुआत में जब अलार्म बजा, तो उन्हें लगा कि शायद य                                                                                                                                          ह कोई रुटीन ‘फायर ड्रिल’ है। लेकिन कुछ ही देर में जब बिल्डिंग मैनेजर उनके दरवाजे पर पहुंचा, तब जाकर हकीकत का पता चला। भाप के कारण अलार्म बजने से पूरी बहुमंजिला इमारत को तुरंत खाली कराना पड़ा और प्रोटोकॉल के तहत फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गईं। इस पूरी कवायद के लिए स्थानीय आपातकालीन सेवा विभाग ने उन पर करीब 1,800 से 1,900 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (टैक्स मिलाकर करीब 1.30 लाख रुपये) का भारी-भरकम जुर्माना आयद कर दिया।

‘खासकर नहाने की वजह से लगा जुर्माना, तो ज्यादा झेंप हुई’

वीडियो में वामिका ने चुटकी लेते हुए कहा कि अगर खाना बनाते वक्त धुआं उठने से अलार्म बजता तो शायद कम शर्मिंदगी महसूस होती, लेकिन केवल नहाने की भाप से ऐसा होना उनके लिए बेहद अजीब था। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर बिल्डर ने बाथरूम के इतने करीब इतना संवेदनशील सेंसर क्यों लगाया? जानकारों के मुताबिक, न्यू साउथ वेल्स में सुरक्षा मानकों के तहत ऑप्टिकल और सेंसिटिव स्मोक अलार्म लगाए जाते हैं, जो कई बार ज्यादा वेंटिलेशन न होने पर भाप या नमी को भी धुआं समझकर बज उठते हैं।

सोशल मीडिया पर सहानुभूति और जुर्माने पर कानूनी सलाह

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @sorandomvamika

वामिका का यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर होते ही वायरल हो गया और इस पर यूजर्स की ढेरों प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कई लोगों ने ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले अपने ऐसे ही अनुभवों को साझा किया, तो कइयों ने इस जुर्माने को पूरी तरह अनुचित बताया। एक यूजर ने लिखा, “भाप से फायर अलार्म बजना सिस्टम की तकनीकी खामी है, इसमें आपकी कोई गलती नहीं है। आपको इस जुर्माने को कोर्ट में चैलेंज करना चाहिए।” वहीं दूसरे यूजर ने सलाह दी कि पहली गलती पर इतना भारी चार्ज वसूलना सरासर गलत है।

यह भी पढ़ें– Robot Waiter Viral: मुरथल के ढाबे में रोबोट वेटर का जलवा, पराठों के साथ मिला हाई-टेक सर्विस का जायका

विज्ञापन

ट्रेंडिंग की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।