Baba Lakha Singh Sri Akal Takht Sahib Explanation : श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचे नानकसर के बाबा लक्खा सिंह, जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह को सौंपा स्पष्टीकरण
Baba Lakha Singh Sri Akal Takht Sahib Explanation : श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचे नानकसर के बाबा लक्खा सिंह, जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह को सौंपा स्पष्टीकरण
Baba Lakha Singh Sri Akal Takht Sahib Explanation : पंजाब सरकार द्वारा हाल ही में पास किए गए “जगत ज्योत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) अधिनियम 2026” पर श्री अकाल तख्त साहिब की आपत्तियों के बीच एक नया घटनाक्रम सामने आया है।
श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा गुरु दोखी और पंथ विरोधी घोषित पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह से व्यक्तिगत मुलाकात के मामले में नानकसर कलेरां (जगराओं, लुधियाना) के बाबा लक्खा सिंह ने अपना स्पष्टीकरण अकाल तख्त सचिवालय में जमा करा दिया है। उन्होंने जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गरगज्ज को लिखित जवाब सौंपकर तख्त साहिब के आदेश के उल्लंघन पर दुख जताया है।
अस्पताल के प्रशासनिक काम के कारण मुख्यमंत्री से मिलना पड़ा : बाबा लक्खा सिंह
सचिवालय में सौंपे अपने स्पष्टीकरण में बाबा लक्खा सिंह ने स्वीकार किया कि श्री अकाल तख्त साहिब के आदेशों के आलोक में उन्हें मुख्यमंत्री से नहीं मिलना चाहिए था और ऐसा करना उनकी भूल थी। उन्होंने मुलाकात की वजह का खुलासा करते हुए बताया कि नानकसर संप्रदाय द्वारा चलाए जा रहे अस्पताल के प्रबंधन से जुड़ा एक अति आवश्यक काम अटका हुआ था।
बाबा लक्खा सिंह के अनुसार, संबंधित सरकारी अधिकारियों ने उस काम को अपने स्तर पर निपटाने में असमर्थता जताई थी और मुख्यमंत्री के सीधे आदेश की बात कही थी। इसी प्रशासनिक मजबूरी के चलते उन्हें मुख्यमंत्री से समय लेकर मिलना पड़ा। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह हमेशा श्री अकाल तख्त साहिब के प्रति पूर्ण समर्पित हैं और तख्त साहिब से आने वाले हर आदेश को सिर झुकाकर स्वीकार करते हैं।
बेअदबी कानून पर पंजाब सरकार को समर्थन की खबरों का किया खंडन
पंजाब सरकार द्वारा बनाए गए बेअदबी कानून पर बाबा लक्खा सिंह ने अपनी स्थिति पूरी तरह साफ की। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा बनाया गया बेअदबी कानून उन्हें पसंद नहीं आया है। मीडिया में इस तरह की खबरें आ रही थीं कि उन्होंने सरकार के इस कदम का समर्थन किया है, लेकिन उन्होंने ऐसे किसी भी बयान को जारी करने से साफ इनकार किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने अपने स्तर पर यह कानून बनाया है, इसमें संप्रदाय की कोई भूमिका नहीं है।
पंज सिंह साहिबान की बैठक में लिया जाएगा अंतिम फैसला
श्री अकाल तख्त साहिब सचिवालय के प्रभारी बगीचा सिंह ने बाबा लक्खा सिंह का स्पष्टीकरण और क्षमा याचिका मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बाबा लक्खा सिंह की सफाई और माफी का पत्र जत्थेदार साहिब को प्राप्त हो गया है। इस पूरे मामले को आगामी पंज सिंह साहिबान की बैठक में रखा जाएगा, जहां विद्वान और जत्थेदार विचार-विमर्श कर अंतिम निर्णय लेंगे।
Punjab News : परगट सिंह को पीपीसीसी अध्यक्ष बनने पर यूथ कांग्रेस ने दिल्ली में दी बधाई
