Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Badshah Apology: महिला आयोग के सामने पेश हुए रैपर बादशाह, विवादित गाने 'टटीरी' के लिए मांगी माफी

AAmandeep Singh
महिला आयोग के सामने पेश हुए रैपर बादशाह, विवादित गाने 'टटीरी' के लिए मांगी माफी
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

हरियाणा। मशहूर बॉलीवुड सिंगर और रैपर बादशाह के सुर इन दिनों बदले-बदले नजर आ रहे हैं। अपने हालिया रिलीज गाने “टटीरी” के बोलों को लेकर उपजे विवाद के बाद मंगलवार को बादशाह को राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) के कटघरे में खड़ा होना पड़ा। दिल्ली स्थित आयोग के मुख्यालय में हुई इस अहम सुनवाई के दौरान बादशाह के साथ गाने के निर्देशक जोबन संधू और निर्माता हितेन भी मौजूद रहे। आयोग ने गाने के फिल्मांकन और उसके शब्दों पर कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला बताया। चौतरफा दबाव और आयोग की सख्ती को देखते हुए बादशाह ने बिना किसी दलील के अपनी गलती मानी और लिखित में माफीनामा पेश किया।

विजया रहाटकर की सख्ती: “कला के नाम पर फूहड़पन बर्दाश्त नहीं”

विज्ञापन

महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने मामले की सुनवाई करते हुए साफ शब्दों में कहा कि मनोरंजन के नाम पर महिलाओं की गरिमा से समझौता नहीं किया जा सकता। आयोग का रुख इतना कड़ा था कि बादशाह और उनकी पूरी टीम ने भविष्य में इस तरह के आपत्तिजनक कंटेंट से तौबा करने का आश्वासन दिया। बादशाह ने आयोग को भरोसा दिलाया कि वह अपनी कला का इस्तेमाल समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए करेंगे। इसी कड़ी में उन्होंने वादा किया कि अगले चार महीनों के भीतर वह महिला सशक्तिकरण पर आधारित एक विशेष गाना तैयार करेंगे, जो युवाओं को सही दिशा दिखाने का काम करेगा।

सिर्फ माफी नहीं, 50 लड़कियों की शिक्षा का भी उठाया जिम्मा

सुनवाई के दौरान बादशाह ने केवल शब्दों से ही खेद प्रकट नहीं किया, बल्कि ठोस सामाजिक जिम्मेदारी निभाने की भी घोषणा की। उन्होंने आयोग के सामने प्रस्ताव रखा कि वह आर्थिक रूप से पिछड़े परिवारों की 50 मेधावी लड़कियों की स्कूली शिक्षा का पूरा खर्च वहन करेंगे। सिंगर के इस कदम को उनके इमेज मेकओवर की कोशिश और ‘डैमेज कंट्रोल’ के तौर पर देखा जा रहा है। आयोग ने उनके इस प्रस्ताव की सराहना तो की है, लेकिन यह भी स्पष्ट कर दिया है कि भविष्य में उनके हर प्रोजेक्ट पर नजर रखी जाएगी ताकि दोबारा भाषाई मर्यादा न लांघी जाए।

विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।