Breaking News
Gurugram News: 55 हजार करोड़ की गड़बड़ी! गुरुग्राम के बादशाहपुर में आयकर विभाग के सर्वे में बड़ा खुलासाअमृतसर के बड़े हनुमान मंदिर में शुरू हुआ प्रसिद्ध ‘लंगूर मेला’, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़Haryana Politics: उचाना में बदलेगा सियासी समीकरण? गोकुल सेतिया और वीरेंद्र घोघड़िया की मुलाकात से गर्माई राजनीतिPatti Heavy Rain Crop Damage : पट्टी में तेज बारिश से धान की फसल को भारी नुकसान, किसानों की बढ़ी चिंताKarnal bride fraud: करनाल में शादी के ढाई दिन बाद फरार हुई दुल्हन, 80 हजार रुपए लेकर कराया गया था रिश्ताGurugram News: 55 हजार करोड़ की गड़बड़ी! गुरुग्राम के बादशाहपुर में आयकर विभाग के सर्वे में बड़ा खुलासाअमृतसर के बड़े हनुमान मंदिर में शुरू हुआ प्रसिद्ध ‘लंगूर मेला’, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़Haryana Politics: उचाना में बदलेगा सियासी समीकरण? गोकुल सेतिया और वीरेंद्र घोघड़िया की मुलाकात से गर्माई राजनीतिPatti Heavy Rain Crop Damage : पट्टी में तेज बारिश से धान की फसल को भारी नुकसान, किसानों की बढ़ी चिंताKarnal bride fraud: करनाल में शादी के ढाई दिन बाद फरार हुई दुल्हन, 80 हजार रुपए लेकर कराया गया था रिश्ता

दिल्ली पुलिस ने तालिबानी रवैया अपनाते हुए जूते पहनकर और सिर बिना ढंके गुरुघर की मर्यादा तोड़ी : भगवंत मान

hharpreet singh
Bangla Sahib Gurudwara Delhi Police Controversy : दिल्ली पुलिस ने तालिबानी रवैया अपनाते हुए जूते पहनकर और सिर बिना ढंके गुरुघर की मर्यादा तोड़ी : भगवंत मान

दिल्ली पुलिस ने तालिबानी रवैया अपनाते हुए जूते पहनकर और सिर बिना ढंके गुरुघर की मर्यादा तोड़ी : भगवंत मान

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Bangla Sahib Gurudwara Delhi Police Controversy : दिल्ली के ऐतिहासिक श्री बंगला साहिब गुरुद्वारे में मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कुछ प्रदर्शनकारियों के शरण लेने और इसके बाद पुलिस के वहां पहुंचने को लेकर बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। आम आदमी पार्टी (आप) और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिल्ली पुलिस पर गुरुद्वारे की मर्यादा को गंभीर रूप से ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया है। दूसरी ओर, दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी (डीएसजीएमसी) और दिल्ली पुलिस ने इस पूरे मामले पर अपनी-अपनी सफाई पेश की है।

भगवंत मान का केंद्र और दिल्ली पुलिस पर तीखा हमला

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर दिल्ली पुलिस के इस कदम की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि इतिहास इस बात का गवाह है कि गुरुघर के दरवाजे हमेशा से जरूरतमंदों और शरण में आने वालों के लिए खुले रहे हैं। यदि विरोध प्रदर्शन कर रहे देश के कुछ युवा वहां शरण लेने पहुंचे थे, तो गुरुघर की परंपरा के अनुसार सेवादारों को उन्हें पनाह देनी चाहिए थी।

विज्ञापन

सीएम मान ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस ने नियमों को ताक पर रखकर तालिबानी रवैया अपनाया और बिना सिर ढंके तथा जूते पहने हुए गुरुद्वारा साहिब के पवित्र परिसर में प्रवेश किया। उन्होंने कहा कि सिख समुदाय भाजपा और पुलिस की इस हरकत को कभी माफ नहीं करेगा।

डीएसजीएमसी और दिल्ली पुलिस का क्या है पक्ष?

इस पूरे विवाद के सामने आने के बाद दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी (डीएसजीएमसी) के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका और प्रबंधक राजेंद्र सिंह ने स्थिति स्पष्ट की। कमेटी का कहना है कि गुरुद्वारे में कोई पुलिस-प्रदर्शनकारी हिंसक झड़प नहीं हुई थी। उन्होंने साफ किया कि लंगर और शरण के लिए गुरुद्वारे के द्वार हर किसी के लिए खुले हैं, लेकिन किसी भी व्यक्ति को पवित्र परिसर का उपयोग राजनीतिक विरोध या मंच के रूप में करने की अनुमति नहीं दी जा सकती।

वहीं, दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस ने भी अपने ऊपर लगे आरोपों का खंडन किया है। पुलिस का कहना है कि उनकेकर्मी किसी भी पवित्र स्थान के मुख्य गर्भगृह या अंदरूनी हिस्से में नहीं गए थे, बल्कि वे उस कॉमन पैसेज (साझा रास्ते) पर चल रहे थे जिसका इस्तेमाल रोजाना सभी आम श्रद्धालु जूते उतारने के स्थान तक जाने के लिए करते हैं। पुलिस ने इस वीडियो को दुर्भावनापूर्ण करार देते हुए भ्रामक प्रचार करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

पट्टी के दशमेश पब्लिक स्कूल में छात्रवृत्ति घोटाले का खुलासा, प्रिंसिपल समेत तीन पर केस दर्ज

Click Here : पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

विज्ञापन

पंजाब की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।