Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Ambala Drug Peddlers Arrested: बराड़ा में नशे का 'पारिवारिक' बिजनेस फेल: मां और दो बेटों समेत 4 तस्कर हेरोइन के साथ गिरफ्तार

AAmandeep Singh
बराड़ा में नशे का 'पारिवारिक' बिजनेस फेल: मां और दो बेटों समेत 4 तस्कर हेरोइन के साथ गिरफ्तार
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

अंबाला।  अंबाला जिले के बराड़ा क्षेत्र में नशे के सौदागरों ने अब परिवारों को ही इस काले धंधे का हिस्सा बनाना शुरू कर दिया है। बराड़ा पुलिस ने एक ऐसे ही गिरोह का पर्दाफाश किया है जिसमें मां अपने दो बेटों के साथ मिलकर हेरोइन की तस्करी कर रही थी। डीएसपी बराड़ा सुरेश कुमार के नेतृत्व में उप-निरीक्षक रणबीर सिंह और सहायक उप-निरीक्षक नसीब सिंह की टीम ने सटीक सूचना के आधार पर पंडित ढाबा के पास जाल बिछाया। जैसे ही आरोपी दोसड़का की तरफ से अपनी गाड़ी में नशे की खेप लेकर पहुंचे, पुलिस ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया। 

मां-बेटे और सप्लायर पुलिस के हत्थे चढ़े

विज्ञापन

कार में सवार आरोपियों की पहचान सलमान उर्फ माडू और नसीम उर्फ घुग्गी के रूप में हुई है, जिनके साथ उनकी मां भी तस्करी में बराबर की साझीदार निकली। तलाशी के दौरान इनके पास से 34 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने उगला कि वे यह माल गांव थम्बड़ निवासी राजदीप से खरीदकर लाए थे। पुलिस ने बिना वक्त गंवाए राजदीप के ठिकाने पर दबिश दी और उसे उसकी बाइक व 9 हजार रुपये की ड्रग मनी के साथ काबू कर लिया। पुलिस को अंदेशा है कि महिला की बेटी भी इस गिरोह का हिस्सा है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

अपराधियों की संपत्ति पर चलेगा बुलडोजर

इस कार्रवाई के बाद डीएसपी सुरेश कुमार ने कड़े तेवर अपनाते हुए साफ कर दिया है कि नशा तस्करों के दिन अब गिनती के बचे हैं। उन्होंने बताया कि इन आरोपियों ने नशे के व्यापार से जो भी चल-अचल संपत्ति अर्जित की है, उसे फ्रीज (सीज) करने की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इतना ही नहीं, इनके द्वारा अवैध रूप से बनाए गए मकानों पर प्रशासन का ‘पीला पंजा’ चलना तय है। पुलिस का मकसद केवल तस्करों को जेल भेजना नहीं, बल्कि उनके आर्थिक साम्राज्य को पूरी तरह ध्वस्त करना है।

रिमांड पर खुलेगा और भी कच्चा चिट्ठा

पकड़े गए आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। नसीम उर्फ घुग्गी पहले से ही नशा तस्करी के मामलों में वांछित चल रहा था, जबकि सलमान पर मारपीट के मुकदमे दर्ज हैं। अदालत में पेशी के बाद सलमान और उसकी मां को जेल भेज दिया गया है, जबकि मुख्य कड़ी नसीम और राजदीप को पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि इस नेटवर्क के तार और कहां-कहां जुड़े हैं और दिल्ली या अन्य बड़े शहरों से इन्हें सप्लाई कौन दे रहा था।

विज्ञापन

अंबाला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।