Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Barnala News: ई-सेवा में जिला बरनाला का प्रदेश में पहला स्थान बरकरार: 13 हजार 61 आवेदन प्रक्रिया के अधीन

VVinita Kohli
Barnala News: ई-सेवा में जिला बरनाला का प्रदेश में पहला स्थान बरकरार: 13 हजार 61 आवेदन प्रक्रिया के अधीन
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

बरनाला: सेवा केंद्रों और ई-सेवा पोर्टल पर सबसे कम बकाया आवेदनों (0.3 प्रतिशत) के साथ जिला बरनाला प्रदेश भर में लगातार पहले स्थान पर चल रहा है। उपायुक्त हरप्रीत सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन बरनाला लोगों को पारदर्शी और समयबद्ध सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि लोगों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि 3 मई 2025 से 2 मई 2026 तक जिले में ई-सेवा और कनेक्ट पोर्टल के माध्यम से कुल 1 लाख 24 हजार 716 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 1 लाख 8 हजार 453 आवेदनों का निर्धारित समय के भीतर निपटारा कर दिया गया है। 

जबकि 13 हजार 61 आवेदन अभी प्रक्रिया के अधीन हैं और 3202 आवेदनों को विभिन्न तकनीकी कारणों से वापस भेजा गया है। उन्होंने बताया कि सबसे अधिक जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र और वृद्धावस्था पेंशन के लिए आवेदन किया जाता है। पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ और प्रमाण पत्र तय समय सीमा के भीतर उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाता है। इस अवसर पर प्रेम नगर, धनौला रोड निवासी मुन्नी देवी ने बताया कि उन्होंने वृद्धावस्था पेंशन के लिए 18 अप्रैल को सेवा केंद्र में आवेदन किया था और 26 अप्रैल को उनका पेंशन केस मंजूर हो गया। 

विज्ञापन

इसी तरह ठीकरीवाला निवासी कुलदीप सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी माता के मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए 15 अप्रैल को आवेदन किया था, जिसकी समय सीमा 29 अप्रैल थी, लेकिन उन्हें 28 अप्रैल को ही प्रमाण पत्र मिल गया। चौहानके खुर्द निवासी जिउन सिंह ने अपने बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र के लिए 15 अप्रैल को आवेदन किया था और समय सीमा 27 अप्रैल होने के बावजूद उन्हें 24 अप्रैल को ही प्रमाण पत्र जारी हो गया।

जिले में रविवार को भी खुलते हैं 3 सेवा केंद्र

उपायुक्त ने बताया कि जिले में 14 सेवा केंद्रों के माध्यम से लगभग 450 सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। जिला प्रशासनिक परिसर बरनाला का सेवा केंद्र, तपा के पशु चिकित्सालय स्थित सेवा केंद्र और महल कलां सेवा केंद्र रविवार को भी एक काउंटर के साथ खुले रहते हैं। यहाँ सप्ताह के सातों दिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक सेवाएं दी जाती हैं। प्रेम प्रधान मार्केट बरनाला का सेवा केंद्र सोमवार से शनिवार तक सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक खुला रहता है, जबकि बाकी सेवा केंद्र सोमवार से शनिवार सुबह 9 से 5 बजे तक खुलते हैं।

‘डोर स्टेप डिलीवरी’ के माध्यम से घर बैठे किया जा सकता है आवेदन

उपायुक्त ने बताया कि पंजाब सरकार के निर्देशों के तहत ‘डोर स्टेप डिलीवरी’ की सेवा भी जिला वासियों को दी जा रही है। इसके अंतर्गत नागरिक 1076 पर कॉल करके 400 से अधिक सरकारी सेवाओं का लाभ घर बैठे ले सकते हैं। इससे दस्तावेजों और प्रमाण पत्रों के लिए लंबी कतारों में खड़े होने की जरूरत नहीं है और लोग अपने आवेदनों को ऑनलाइन ट्रैक भी कर सकते हैं।

विज्ञापन

बरनाला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।