Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Barnala News: मावां-धियां सत्कार योजना

VVinita Kohli
मावां-धियां सत्कार योजना, जिले में 53.22 करोड़ रुपये की राशि महिलाओं के खातों में डाली: मीत हेयर

मावां-धियां सत्कार योजना

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Barnala News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के साथ-साथ उनकी सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से शुरू की गई ‘मुख्यमंत्री मावां-धियां सत्कार योजना’ के तहत जिला बरनाला में अब तक 53.22 करोड़ रुपये की राशि लाभार्थी महिलाओं के खातों में डाली जा चुकी है। यह प्रकटीकरण करते हुए लोकसभा सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर ने बताया कि इस योजना के पहले और दूसरे चरण को मिलाकर अब तक जिला बरनाला की कुल 1 लाख 55 हजार 591 पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 53 करोड़ 22 लाख 85 हजार रुपये की राशि ट्रांसफर की जा चुकी है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा महिलाओं की आर्थिक और सामाजिक मजबूती के लिए एक बड़ा कदम उठाते हुए यह स्कीम शुरू की गई है, जो जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि मान सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी रतिंदर कौर धालीवाल ने स्पष्ट किया कि इस स्कीम के तहत लाभार्थी की उम्र कम से कम 18 वर्ष या उससे अधिक होना अनिवार्य है। वह किसी भी सरकारी विभाग, बोर्ड, कॉरपोरेशन या सरकारी संस्थान में नौकरी न करती हो और न ही सेवानिवृत्त पेंशनर हो।

आवेदक ने पिछले वित्तीय वर्ष के दौरान आयकर न भरा हो। उन्होंने कहा कि लाभार्थी स्वयं या उसका पति वर्तमान/पूर्व सांसद, विधायक या किसी अन्य संवैधानिक/चुने हुए पद पर न हो। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मावां-धियां सत्कार योजना महिलाओं के स्वाभिमान, आर्थिक स्वतंत्रता और सामाजिक सुरक्षा को सुनिश्चित करने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता है कि इस योजना का लाभ हर एक हकदार और जरूरतमंद महिला तक पूरी पारदर्शिता के साथ समय पर पहुंचे। इसके लिए विभाग लगातार प्रयासरत है।

विज्ञापन

बरनाला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।