Breaking News
Asian Para Games Haryana medals: भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते 31 मेडलदिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुंचे अमित शाह, कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की होगी समीक्षाNarnaul: सतनाली क्षेत्र में महिला की हत्या का मामला, आरोपी पवन कुमार गिरफ्तारJind Drug Bust: जींद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 23 किलो से ज्यादा चूरा पोस्त के साथ प्रगट और नरविंद्र गिरफ्तारMahendragarh News: 48वें अखिल भारतीय लेखांकन सम्मेलन के दूसरे दिन आईएए के पदाधिकारियों के चुनाव संपन्नAsian Para Games Haryana medals: भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते 31 मेडलदिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुंचे अमित शाह, कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की होगी समीक्षाNarnaul: सतनाली क्षेत्र में महिला की हत्या का मामला, आरोपी पवन कुमार गिरफ्तारJind Drug Bust: जींद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 23 किलो से ज्यादा चूरा पोस्त के साथ प्रगट और नरविंद्र गिरफ्तारMahendragarh News: 48वें अखिल भारतीय लेखांकन सम्मेलन के दूसरे दिन आईएए के पदाधिकारियों के चुनाव संपन्न

Barnala News: मिशन क्लीन पंजाब, मेयर भारद्वाज द्वारा 22 एकड़ क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान की शुरुआत

Barnala News: मिशन क्लीन पंजाब, मेयर भारद्वाज द्वारा 22 एकड़ क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान की शुरुआत

मिशन क्लीन पंजाब

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Barnala News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा राज्य को साफ-सुथरा और हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई बड़ी पहल “मिशन क्लीन पंजाब” के तहत सोमवार सुबह बरनाला के 22 एकड़ क्षेत्र में मेयर हसनप्रीत भारद्वाज की देखरेख में इस विशाल स्वच्छता अभियान की शुरुआत की गई। अभियान की शुरुआत के दौरान मेयर हसनप्रीत भारद्वाज ने पत्ती रोड से लगते 22 एकड़ के पास कचरा डंप को समाप्त करने के लिए प्रशासनिक प्रतिबद्धता दोहराई।

उन्होंने शहर वासियों से खुले में कचरा फेंकने की आदत छोड़ने की अपील करते हुए कहा कि हर व्यक्ति जागरूक होकर कचरा केवल नगर निगम की गाड़ियों में ही डाले। लोगों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए मेयर ने स्पष्ट किया कि यदि किसी भी मोहल्ले या घर के आगे नगर निगम का कचरा उठाने वाला वाहन नहीं पहुंचता है, तो वे तुरंत सरकार के ‘एम-सेवा ऐप’ पर अपनी ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। शिकायत मिलते ही संबंधित टीमें तुरंत कार्रवाई करेंगी। इलाके को दोबारा कचरा डंप बनने से रोकने के लिए मेयर ने कॉलोनी निवासियों को भी जागरूक प्रहरी की भूमिका निभाने का आह्वान किया।

उन्होंने घोषणा की कि इस पॉइंट पर जल्द ही सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं ताकि खुले में कचरा फेंकने वालों की पहचान की जा सके। मेयर भारद्वाज ने जोर देकर कहा कि किसी भी शहर को साफ-सुथरा और सुंदर बनाना केवल प्रशासन के वश की बात नहीं है। इसमें शहरवासियों का पूर्ण और सहृदय सहयोग बेहद जरूरी है। नगर निगम द्वारा शहर के सभी प्रमुख कचरा पॉइंट्स को चरणबद्ध तरीके से खत्म किया जा रहा है। अब आवश्यकता केवल आम जनता द्वारा निगरानी और सहयोग देने की है। इस अवसर पर नगर निगम के अधिकारियों और स्थानीय नेताओं ने भी स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस मौके पर रोहित ओशो, राजेश भूटानी, नगर निगम के निरीक्षक अंकुश कुमार के अलावा सफाई सेवक विशेष रूप से उपस्थित थे।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

बरनाला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।