Breaking News
Mahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरियाMahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरिया

Behbal Kalan Firing Case : Sukhbir Badal को SIT का समन्, 11 सितंबर को चंडीगढ़ में होना होगा पेश

Behbal Kalan Firing Case : Sukhbir Badal को SIT का समन्, 11 सितंबर को चंडीगढ़ में होना होगा पेश

Sukhbir Badal को SIT का समन्, 11 सितंबर को चंडीगढ़ में होना होगा पेश

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
hharpreet singh

Behbal Kalan Firing Case | Sukhbir Badal | SIT |  पंजाब के बहुचर्चित और सियासी रूप से बेहद संवेदनशील 2015 के Behbal Kalan Firing Case मामले में विशेष जांच टीम (SIT) ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। एसआईटी ने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री Sukhbir Badal को पूछताछ के लिए दोबारा तलब किया है।

जारी किए गए समन के मुताबिक, सुखबीर बादल को 11 सितंबर को चंडीगढ़ स्थित एसआईटी कार्यालय में जांच अधिकारियों के सामने उपस्थित होना होगा। गौरतलब है कि Sukhbir Badal इससे पहले भी इस मामले में एसआईटी के तीखे सवालों का सामना कर चुके हैं और उन्होंने हर बार जांच प्रक्रिया में पूरा सहयोग देने की बात कही है।

विज्ञापन

अदालत में फटकार के बाद एसआईटी ने उठाया कदम: अकाली दल

SIT इस समन पर शिरोमणि अकाली दल ने राज्य की आम आदमी पार्टी सरकार पर जोरदार हमला बोला है। पार्टी प्रवक्ता अर्शदीप सिंह कलेर ने सरकार के इस कदम की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि मौजूदा मान सरकार राज्य में गहराते प्रशासनिक और राजनीतिक संकट से घिरी हुई है।

कलेर ने दावा किया कि हाल ही में इस मामले की सुनवाई के दौरान अदालत में दो अलग-अलग तारीखों पर राज्य सरकार को कड़ी फटकार झेलनी पड़ी थी। इसी झेंप को मिटाने और कानूनी नाकामी को छिपाने के लिए आनन-फानन में सुखबीर बादल को समन जारी किया गया है।

मुद्दों से ध्यान भटकाने की साजिश का आरोप

अकाली दल के नेताओं का कहना है कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था, नशा, कर्मचारियों की हड़ताल और किसानों के आक्रोश जैसे गंभीर मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए सरकार हर बार बहबल कलां मामले को हथियार बनाती है।

हालांकि, पार्टी ने साफ किया है कि कानूनी प्रक्रिया का सम्मान करते हुए सुखबीर सिंह बादल जांच टीम के समक्ष पेश होंगे, लेकिन सरकार का यह राजनीतिक हथकंडा जनता के सामने उजागर हो चुका है। अब देखना होगा कि 11 सितंबर को होने वाली इस पूछताछ में एसआईटी की जांच किस दिशा में आगे बढ़ती है।

Jagtar Singh Hawara को 28 दिन की Parole दी जाए, किसान और सिख नेताओं ने उठाई आवाज

Click Here : पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।