Breaking News
Mahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरियाMahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरिया

Jagtar Singh Hawara को 28 दिन की Parole दी जाए, किसान और सिख नेताओं ने उठाई आवाज

Jagtar Singh Hawara को 28 दिन की Parole दी जाए, किसान और सिख नेताओं ने उठाई आवाज

Jagtar Singh Hawara को 28 दिन की Parole दी जाए, किसान और सिख नेताओं ने उठाई आवाज

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
hharpreet singh

Jagtar Singh Hawara Parole : तिहाड़ जेल में लंबे समय से बंद भाई Jagtar Singh Hawara  को अपनी अस्वस्थ और बुजुर्ग मां से मिलने के लिए तुरंत पैरोल दिए जाने की आवाज पंजाब में एक बार फिर मुखर हो गई है।

प्रसिद्ध किसान नेता सुख गिल मोगा और वरिष्ठ सिख नेता भाई जसकरण सिंह काहन सिंह वाला ने संयुक्त रूप से सरकार से मांग की है कि भाई हवारा को कम से कम 28 दिन की पैरोल दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि एक मां और बेटे के इस भावनात्मक मिलन को पूरी तरह इंसानी संवेदना और पारिवारिक अधिकारों के चश्मे से देखा जाना चाहिए।

विज्ञापन

‘मानवाधिकार सभी के लिए बराबर, राजनीतिक नजरिया छोड़ दिखाए सरकार दया’

नेताओं ने कहा कि वर्षों से जेल की सलाखों के पीछे बंद कैदियों को अपने बुजुर्ग माता-पिता की देखभाल और उनसे मुलाकात का हक कानून और संविधान दोनों देता है। उन्होंने कहा कि एक बुजुर्ग मां अपने जीवन के अंतिम पड़ाव पर अपने बेटे Jagtar Singh Hawara का चेहरा देखने को तरस रही है, जिसे प्रशासनिक या राजनीतिक वजहों से खारिज करना मानवाधिकारों का उल्लंघन है। केंद्र और पंजाब सरकार को राजनीतिक चश्मे को किनारे रखकर विशुद्ध रूप से मानवीय आधार पर पैरोल की प्रक्रिया तुरंत पूरी करनी चाहिए।

बंदी सिंहों की रिहाई के लिए बने पारदर्शी नीति

सिख नेताओं ने लंबे समय से सजा काट रहे अन्य सिख बंदियों (बंदी सिंहों) की रिहाई का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि जिन कैदियों ने अपनी निर्धारित सजाएं पूरी कर ली हैं, उन्हें अनिश्चितकाल के लिए जेलों में रखना सरासर अन्याय है। उन्होंने मांग की कि केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर ऐसे सभी मामलों का निष्पक्ष रिव्यू (समीक्षा) करें। इसके साथ ही एक ऐसी पारदर्शी नीति बनाई जाए, जिससे सजा पूरी कर चुके बंदियों की रिहाई और जरूरत पड़ने पर परिवार से मिलने के लिए पैरोल जैसी कानूनी सुविधाएं आसानी से मिल सकें।

Bathinda Chitta Sting Video : 600 रुपए में ‘चिट्टा’ बिकने के वीडियो पर 200 पुलिसवालों ने गांव में की रेड, 20 संदिग्ध हिरासत में

Click Here : पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

पंजाब की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।