Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Bhiwani ATM Theft: बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम से लाखों की चोरी, गैस कटर से काटा ATM

AAmandeep Singh
Bhiwani ATM Theft:  बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम से लाखों की चोरी, गैस कटर से काटा ATM
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

भिवानी। हरियाणा के भिवानी में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब उन्हें पुलिस या कानून का कोई खौफ नहीं रह गया है। ताजा मामला तोशाम उपमंडल के तहत आने वाले गांव ईशरवाल का है, जहां बुधवार तड़के शातिर चोरों ने बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा के बाहर लगे एटीएम को अपना निशाना बनाया। चोरों ने बड़ी ही चालाकी से एटीएम के शटर को आंशिक रूप से उठाया और भीतर दाखिल होकर पूरी मशीन को गैस कटर से उड़ा दिया। इस सनसनीखेज वारदात की भनक न तो बैंक के सुरक्षा तंत्र को लगी और न ही रात को गश्त करने वाली पुलिस को।

सुबह जब मैनेजर पहुंचे तो खुला शटर देख उड़े होश

विज्ञापन

वारदात का खुलासा बुधवार सुबह उस वक्त हुआ जब बैंक अधिकारी राकेश कुमार हमेशा की तरह करीब साढ़े नौ बजे ड्यूटी पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि एटीएम के केबिन का आधा शटर उठा हुआ है। अनहोनी की आशंका के चलते जब उन्होंने शटर को पूरी तरह ऊपर किया, तो अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। एटीएम मशीन बीच से कटी हुई थी और उसका कैश चेस्ट खुला पड़ा था। राकेश कुमार ने तुरंत इसकी जानकारी बैंक के उच्च अधिकारियों और तोशाम थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बैंक मुख्यालय की ईसीएम और एचआर विभाग की टीमें भी मौके पर पहुंच गईं।

सीसीटीवी कैमरा तोड़ा, पर कार और चोरों की मूवमेंट रिकॉर्ड

बैंक प्रबंधन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शातिर चोरों ने केबिन के भीतर घुसते ही सबसे पहले एटीएम में लगे मुख्य कैमरे को तोड़ दिया था ताकि उनकी पहचान न हो सके। हालांकि, बैंक की मुख्य शाखा के बाहर लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों को खंगालने पर पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग लगे हैं। फुटेज के मुताबिक, यह वारदात सुबह ठीक पौने तीन बजे अंजाम दी गई। फुटेज में दो नकाबपोश युवक एटीएम केबिन के भीतर कटर चलाते दिख रहे हैं, जबकि उनके दो से तीन साथी बाहर एक संदिग्ध कार में बैठकर रेकी कर रहे थे। काम पूरा होते ही सभी आरोपी कार में सवार होकर फरार हो गए।

स्पेशल स्टाफ की टीमें मुस्तैद, पुलिस ने दर्ज किया केस

एटीएम कटर गैंग की इस दुस्साहसिक वारदात के बाद भिवानी पुलिस अलर्ट मोड पर है। तोशाम के थाना प्रभारी विशेष कुमार ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात चोरों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए तोशाम थाना पुलिस के साथ-साथ स्पेशल स्टाफ ईशरवाल की संयुक्त टीमें गठित की गई हैं। पुलिस ईशरवाल गांव और तोशाम-हिसार रोड पर लगे तमाम सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों की कार का नंबर ट्रेस किया जा सके। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को दबोच लिया जाएगा।

विज्ञापन

भिवानी की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।