Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Bhiwani Kidnapping Case: भिवानी में सनसनी: घर के बाहर से युवती का अपहरण, पॉक्सो केस वापस लेने का था दबाव

AAmandeep Singh
भिवानी में सनसनी: घर के बाहर से युवती का अपहरण, पॉक्सो केस वापस लेने का था दबाव
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

भिवानी। भिवानी जिले के एक गांव में दिनदहाड़े हुई अपहरण की वारदात ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। करीब साढ़े 18 साल की एक युवती, जो अपने घर के बाहर मौजूद थी, उसे दो युवक जबरन कार में डालकर रफूचक्कर हो गए। दोपहर करीब पौने दो बजे हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। पीड़ित पिता ने पुलिस को दी शिकायत में दो युवकों पर नामजद शक जताया है, जिनमें से एक चरखी दादरी का रहने वाला है और दूसरा उसी के गांव का निवासी बताया जा रहा है।

पुरानी रंजिश या केस खत्म करने की साजिश?

विज्ञापन

इस मामले का सबसे डरावना पहलू यह है कि पीड़ित युवती पहले भी दरिंदगी का शिकार हो चुकी है। परिजनों के मुताबिक, पहले भी उसका अपहरण कर दुष्कर्म किया गया था, जिसका मामला फिलहाल अदालत में विचाराधीन है। आरोप है कि दोनों आरोपी आपस में मिले हुए हैं और पिछले काफी समय से युवती को फोन पर धमकियां दे रहे थे। परिजनों का सीधा आरोप है कि पॉक्सो एक्ट (POCSO) के तहत चल रहे मुकदमे को खत्म करवाने और दबाव बनाने के लिए ही आरोपियों ने दोबारा अपहरण की इस साजिश को रचा है। फिलहाल युवती की जान को लेकर परिवार गहरे सदमे और डर में है।

पुलिसिया कार्रवाई: मोबाइल बंद, पिता से पूछताछ जारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए जुई कलां पुलिस थाना ने अपहरण की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी (SHO) ओमप्रकाश ने बताया कि जिस कार का इस्तेमाल वारदात में हुआ है, वह एक आरोपी के पिता की है। पुलिस ने आरोपी के पिता को थाने बुलाकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने कबूल किया कि उनका बेटा मना करने के बावजूद गाड़ी लेकर गया था। फिलहाल आरोपियों के मोबाइल फोन बंद आ रहे हैं, जिन्हें ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है।

तलाश में जुटी टीमें, दांव पर पुलिस की साख

पुलिस का कहना है कि युवती और आरोपियों की तलाश में टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। आरोपियों की लोकेशन और उनके संभावित ठिकानों पर नजर रखी जा रही है। कोर्ट में चल रहे केस और पुरानी हिस्ट्री को देखते हुए पुलिस इसे ‘हाई प्रोफाइल’ और संवेदनशील मामला मानकर चल रही है। अब देखना यह है कि पुलिस कितनी जल्दी आरोपियों के चंगुल से युवती को सुरक्षित बाहर निकाल पाती है, क्योंकि समय बीतने के साथ ही परिजनों की चिंताएं और पुलिस पर दबाव बढ़ता जा रहा है।

विज्ञापन

भिवानी की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।