Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Bhiwani Road Accident: भिवानी में बड़ा हादसा: शादी के 8 दिन बाद दूल्हे की मौत, नीलगाय को बचाने में पेड़ से टकराई कार

AAmandeep Singh
भिवानी में बड़ा हादसा: शादी के 8 दिन बाद दूल्हे की मौत, नीलगाय को बचाने में पेड़ से टकराई कार
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

भिवानी। भिवानी जिले से एक ऐसी हृदयविदारक खबर आई है जिसने सुनने वालों की रूह कंपा दी। लोहारू के बिसलवास गांव में एक हफ्ते पहले जिस घर से शहनाइयों की आवाज गूंज रही थी, वहां अब अपनों की चीखें सुनाई दे रही हैं। इंदीवाली निवासी 28 वर्षीय राकेश, जिसकी शादी को अभी महज आठ दिन हुए थे, अपने मामा के घर ‘भात मोड़ने’ की रस्म निभाने आया था। रस्मों के बीच खुशियों का माहौल था, लेकिन किसे पता था कि काल रास्ते में घात लगाए बैठा है।

नीलगाय को बचाने की कोशिश बनी काल, पेड़ से टकराकर उड़े कार के परखच्चे

विज्ञापन

हादसा उस वक्त हुआ जब राकेश अपने 15 वर्षीय ममेरे भाई योगेश के साथ कार में सवार होकर गैस सिलेंडर भरवाने के लिए निकला था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बिसलवास के पास अचानक सड़क पर एक नीलगाय आ गई। तेज रफ्तार कार को जब राकेश ने नीलगाय से बचाने के लिए मोड़ा, तो गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक मजबूत पेड़ से सीधे जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह पिचक गया और दोनों भाइयों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

चीखों से गूंज उठा इलाका, शादी के जोड़े में ही विधवा हुई पत्नी

हादसे की खबर मिलते ही डायल-112 बाढड़ा और लोहारू पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। जब दोनों के शव घर पहुंचे, तो वहां कोहराम मच गया। सबसे ज्यादा बुरा हाल राकेश की नवविवाहिता पत्नी का है, जिसके हाथों की मेहंदी का रंग अभी फीका भी नहीं पड़ा था कि मांग का सिंदूर उजड़ गया। राकेश अपने परिवार का बड़ा सहारा था, वहीं 15 साल का योगेश अभी स्कूल की पढ़ाई कर रहा था। एक साथ दो चिरागों के बुझने से इंदीवाली और बिसलवास दोनों गांवों में चूल्हा तक नहीं जला।

पुलिस की कार्रवाई और इलाके में मातम

लोहारू पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह तेज रफ्तार और अचानक जानवर के सामने आने का मामला लग रहा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिवानी के नागरिक अस्पताल भेज दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि इस रूट पर नीलगायों का आतंक काफी बढ़ गया है, जो आए दिन हादसों का सबब बनती हैं। फिलहाल, पुलिस कागजी कार्रवाई पूरी कर रही है, लेकिन इस हादसे ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया है।

विज्ञापन

भिवानी की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।