Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

भिवानी: पेशी पर आए युवक पर हमला भिवानी कोर्ट परिसर में फायरिंग, टारगेट कर चलाईं गोलियां, SP पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे

VVinita Kohli
भिवानी: पेशी पर आए युवक पर हमला भिवानी कोर्ट परिसर में फायरिंग, टारगेट कर चलाईं गोलियां, SP पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

भिवानी: हरियाणा के भिवानी कोर्ट परिसर में आज यानी मंगलवार सुबह एक युवक को टारगेट कर फायरिंग कर दी गई। घटना के तुरंत बाद कोर्ट परिसर में अफरातफरी मच गई। पुलिस टीम को जानकारी मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सुमित कुमार भी भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दो हथियारबंद युवक मौके से भागे

प्रत्यक्षदर्शी महेंद्र पाल यादव ने बताया कि गोली की आवाज सुनते ही वह घटना वाली दिशा की ओर दौड़े। वहां उन्होंने देखा कि दो युवक हाथ में हथियार लिए भाग रहे थे। कुछ ही देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और हमलावरों का पीछा किया, लेकिन दोनों भागने में सफल रहे। पुलिस अधिकारी अब उनकी पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटे हैं।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और घायल को अस्पताल पहुंचाया

पांच महीने पहले की घटना में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घायल युवक को उठाकर ऑटो के माध्यम से सिविल अस्पताल पहुंचाया था। उस घायल युवक की पहचान रोहतक के गांव मोखरा निवासी लवजीत के रूप में हुई थी। तत्काल राहत और बचाव कार्य की वजह से उसकी जान बचाई जा सकी थी।

जांच जारी, सुरक्षा बढ़ाई गई

मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और अन्य टीम फिलहाल फायरिंग के कारणों की छानबीन कर रहे हैं। पुलिस यह पता लगाने में लगी है कि पेशी पर आए युवक को क्यों निशाना बनाया गया। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कोर्ट परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि भविष्य में ऐसे हमलों से बचा जा सके।

कोर्ट परिसर में पहले भी हो चुकी है हिंसक फायरिंग

भिवानी कोर्ट परिसर में यह पहली हिंसक घटना नहीं है। पांच महीने पहले भी दो हथियारबंद हमलावरों ने कोर्ट परिसर में ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थीं। उस समय तीन लोग निशाने पर आए थे, जिनमें से एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ था और जमीन पर गिर पड़ा था। दो अन्य दोस्तों ने किसी तरह अपनी जान बचाई थी। यह दिखाता है कि कोर्ट परिसर की सुरक्षा पर अब भी खतरा बना हुआ है।

विज्ञापन

भिवानी की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।