Breaking News
Bhiwani Police Thar Stunt Action: भिवानी में थार से स्टंटबाज़ी पड़ी भारी, पुलिस ने दो गाड़ियां कीं इंपाउंड, काटा 45,500 रुपये का चालानKahan Gaye Wo Rishte Play Kurukshetra: बुजुर्ग माता-पिता का दर्द और बच्चों का स्वार्थ: कुरुक्षेत्र के मंच पर जीवंत हुई कड़वी हकीकतNational Sports University Regional Center: कुरुक्षेत्र बनेगा उत्तर भारत का स्पोर्ट्स हब, सांसद जिन्दल ने खेल मंत्री मनसुख मांडविया से की सिफारिशMeri Policy Mere Hath Haryana: हरियाणा में ‘मेरी पॉलिसी मेरे हाथ’ ड्राइव तेज, किसानों को मिले फसल बीमा के अधिकार पत्रPundri-mandi Paddy Crop Damaged: पूंडरी मंडी में बारिश से बिगड़े हालात, खुले में पड़ा हजारों क्विंटल धान भीगा, किसानों की बढ़ी मुश्किलेBhiwani Police Thar Stunt Action: भिवानी में थार से स्टंटबाज़ी पड़ी भारी, पुलिस ने दो गाड़ियां कीं इंपाउंड, काटा 45,500 रुपये का चालानKahan Gaye Wo Rishte Play Kurukshetra: बुजुर्ग माता-पिता का दर्द और बच्चों का स्वार्थ: कुरुक्षेत्र के मंच पर जीवंत हुई कड़वी हकीकतNational Sports University Regional Center: कुरुक्षेत्र बनेगा उत्तर भारत का स्पोर्ट्स हब, सांसद जिन्दल ने खेल मंत्री मनसुख मांडविया से की सिफारिशMeri Policy Mere Hath Haryana: हरियाणा में ‘मेरी पॉलिसी मेरे हाथ’ ड्राइव तेज, किसानों को मिले फसल बीमा के अधिकार पत्रPundri-mandi Paddy Crop Damaged: पूंडरी मंडी में बारिश से बिगड़े हालात, खुले में पड़ा हजारों क्विंटल धान भीगा, किसानों की बढ़ी मुश्किले

Bhiwani Police Thar Stunt Action: भिवानी में थार से स्टंटबाज़ी पड़ी भारी, पुलिस ने दो गाड़ियां कीं इंपाउंड, काटा 45,500 रुपये का चालान

AAmandeep Singh
शेयर करें
Bhiwani Police Thar Stunt Action: भिवानी में थार से स्टंटबाज़ी पड़ी भारी: पुलिस ने दो गाड़ियां कीं इंपाउंड, काटा 45,500 रुपये का चालान

Bhiwani Police

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Bhiwani Police Thar Stunt Action:  सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर वाहनों से खतरनाक स्टंटबाज़ी कर अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डालने वाले सिरफिरों के खिलाफ भिवानी पुलिस ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। शहर के सेक्टर-13 हुड्डा स्थित मेला ग्राउंड में थार गाड़ियों से हुड़दंग मचा रहे दो चालकों को सिविल लाइन थाना पुलिस ने रंगे हाथों काबू किया। पुलिस ने न सिर्फ दोनों गाड़ियों को मौके पर ही इंपाउंड कर लिया, बल्कि चालकों को 45,500 रुपये का भारी-भरकम चालान भी थमा दिया।

मेला ग्राउंड में मची थी अफरातफरी, पुलिस को देखते ही भागने लगे आरोपी

विज्ञापन

घटना आज दोपहर की है, जब सिविल लाइन पुलिस स्टेशन को सूचना मिली कि सेक्टर-13 हुड्डा के मेला ग्राउंड में दो थार गाड़ियों के चालक बेहद तेज रफ्तार और खतरनाक अंदाज में गाड़ियां घुमाकर स्टंट कर रहे हैं। उस वक्त ग्राउंड और आसपास के रास्तों पर आम नागरिक, महिलाएं और बच्चे टहल रहे थे, जिनकी जान को इस हरकत से सीधा खतरा पैदा हो गया था।

खबर मिलते ही थाना सिविल लाइन के प्रबंधक उप-निरीक्षक (एसआई) संजय कुमार अपनी टीम के साथ बिना वक्त गंवाए मौके पर पहुंचे। पुलिस की सरकारी गाड़ी को देखते ही स्टंट कर रहे थार चालकों के हाथ-पांव फूल गए और उन्होंने तेज रफ्तार में गाड़ियां भगाकर मौके से भागने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए दोनों वाहनों को चारों तरफ से घेरकर काबू कर लिया।

नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई, 45 हजार से अधिक का चालान

पुलिस ने मौके पर ही दोनों थार गाड़ियों को कब्जे में लेकर सीज (इंपॉउंड) कर दिया। इसके बाद मोटर वाहन अधिनियम (Motor Vehicles Act) की विभिन्न धाराओं के तहत कड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस ने एक थार चालक का 22,500 रुपये और दूसरी थार के चालक का 23,000 रुपये का चालान काटा।

थाना प्रभारी संजय कुमार ने सख्त लहजे में कहा कि सार्वजनिक जगहों और सड़कों को रेसिंग ट्रैक या स्टंट का अड्डा बनाने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि भिवानी पुलिस ऐसे हुड़दंगियों पर लगातार पैनी नजर रख रही है और आगे भी इस तरह की जानलेवा हरकतों में शामिल लोगों के खिलाफ इसी तरह कठोर कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

भिवानी की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।