Breaking News
गुरुग्राम मेट्रो के रास्ते में हाईटेंशन लाइन बनी रोड़ा, डिपो निर्माण में भी देरीBhiwani Road Accident: भिवानी-जींद मार्ग पर भीषण हादसा, कैंटर और कार की टक्कर में दादा-पोते की मौत, दो गंभीरयूपी में दशहरे की धूम: CM योगी ने गोरखनाथ मंदिर में पूजा की, कानपुर में रावण मंदिर के पट खुले17 लाख का कर्ज लेकर UK भेजा था बेटा, करनाल के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़Orange Fudge Recipe: बिना चीनी और दूध के घर पर बनाएं स्वादिष्ट संतरे का फज, जानिए आसान रेसिपीगुरुग्राम मेट्रो के रास्ते में हाईटेंशन लाइन बनी रोड़ा, डिपो निर्माण में भी देरीBhiwani Road Accident: भिवानी-जींद मार्ग पर भीषण हादसा, कैंटर और कार की टक्कर में दादा-पोते की मौत, दो गंभीरयूपी में दशहरे की धूम: CM योगी ने गोरखनाथ मंदिर में पूजा की, कानपुर में रावण मंदिर के पट खुले17 लाख का कर्ज लेकर UK भेजा था बेटा, करनाल के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़Orange Fudge Recipe: बिना चीनी और दूध के घर पर बनाएं स्वादिष्ट संतरे का फज, जानिए आसान रेसिपी

Bhiwani Road Accident: भिवानी-जींद मार्ग पर भीषण हादसा, कैंटर और कार की टक्कर में दादा-पोते की मौत, दो गंभीर

Bhiwani Road Accident: भिवानी-जींद मार्ग पर भीषण हादसा, कैंटर और कार की टक्कर में दादा-पोते की मौत, दो गंभीर

भिवानी-जींद मार्ग पर भीषण हादसा, कैंटर और कार की टक्कर में दादा-पोते की मौत, दो गंभीर

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Bhiwani Road Accident: भिवानी-जींद मुख्य मार्ग पर तिगड़ाना मोड़ के पास एक भयानक सड़क हादसे में दो लोगों की असमय मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब एक तेज रफ्तार कार और कैंटर के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले दोनों मृतक रिश्ते में दादा और पोता लगते थे। घटना के बाद मार्ग पर हड़कंप मच गया और राहगीरों की भारी भीड़ एकत्र हो गई।

दादा-पोते की मौके पर ही गई जान

विज्ञापन

पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान मिताथल गांव के मूल निवासी और हाल ही में भिवानी के कीर्ति नगर में रह रहे 28 वर्षीय सनूप और उनके रिश्ते में दादा लगने वाले 68 वर्षीय सत्यनारायण (निवासी मिताथल) के रूप में हुई है। हादसे के वक्त दोनों कार में सवार होकर जा रहे थे। अचानक हुए इस हादसे में दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की खबर जैसे ही उनके गांव मिताथल और परिजनों तक पहुंची, पूरे इलाके में मातम छा गया।

रोहतक के दो युवक गंभीर रूप से घायल

इसी हादसे में कार सवार दो अन्य युवक भी बुरी तरह से घायल हुए हैं, जिनकी पहचान रोहतक के प्रीत विहार निवासी दीपांशु और रामगोपाल कॉलोनी निवासी आशीष के रूप में हुई है। दोनों घायलों को राहगीरों और पुलिस की मदद से तुरंत पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने शुरू की दुर्घटना की जांच

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू करवाया। दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवा दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और कैंटर चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

यह भी देखें – कुरुक्षेत्र में पुलिस और ड्रग्स तस्कर के बीच मुठभेड़, पैर में गोली लगने से आरोपी पस्त

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

भिवानी की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।